Naveen Jaihind arrested in Chandigarh
सत्य खबर , चंडीगढ़ ।
हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री, पक्ष और विपक्ष के विधायकों को बेरोजगारों की बारात का न्योता देने गए आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान चंडीगढ़ में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा भी चला। नवीन जयहिंद को गिरफ्तार करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस का अमला पहुंचा और उन्हें पकड़ कर ले गया।
नवीन जयहिंद ने कहा कि वे शांतिपूर्वक ढंग से मुख्यमंत्री व सभी विधायकों को रोहतक में होने वाले बेरोजगारों की बारात कार्यक्रम का न्योता देने के लिए आए। उनका मकसद है कि वे विधानसभा में जाकर युवाओं सहित विभिन्न वर्गों की मांगों को लेकर होने वाले कार्यक्रम का न्योता दें। उन्होंने कहा कि वे न्योता देने अकेले आए हैं, लेकिन पुलिस ने विधानसभा तक नहीं जाने दिया।
14 जनवरी को रोहतक में निकलेगी बेरोजगारों की बारात
नवीन जयहिंद बेरोजगारों की बारात कार्यक्रम 14 जनवरी को मकर सक्रांति के दिन रोहतक में आयोजित करने जा रहे हैं। इसलिए उन्होंने युवा ही नहीं अन्य वर्गों से भी इस कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जनवरी रोहतक के मानसरोवर पार्क में दोपहर 12 बजे सभी एकत्रित होंगे।Naveen Jaihind arrested in Chandigarh
गूंगा विपक्ष बनाया भाती
बेरोजगारों की बारात कार्यक्रम को लेकर छपवाए गए कार्ड में विपक्ष को गूंगा बताते हुए भाती बनाया गया है। वहीं लंच में सरकार के झूठे आश्वासन प्रोसे जाएंगे। सात फेरे मुख्यमंत्री की मर्जी से होने का निर्धारण किया गया। बेरोजगारों की बारात में सभी को न्योता भी दिया गया है।
ये हैं मांगे
-20 लाख बेरोजगारों को रोजगार देना।
-सीईटी क्वालीफाई करना।
-भर्ती कैलेंडर जारी करना।
-एचटेट आजीवन करना।
-हरियाणा की नौकरियों में पहला हक हरियाणवी को देना व 5 लाख खाली पदों को भरना।
-खेल कोटा व EBPG बीपीजी बाल करना।
-दादा दुलीचंद को थापा लगाई में 5 लाख बुजुर्गों, विधवा व विकलांगों की कटी हुई पेंशन बहाल करना।
-पुरानी पेंशन बहाल करना।
– कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना।
-हरियाणा पुलिस व जेल कर्मियों को पंजाब के समान वेतन देना।
-हरियाणा में फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी, नशा व क्राइम जैसी समस्याओं को दूर करना।
ALSO READ:
Aluminium extrusion scrap recycling Aluminium packaging materials scrap recycling Scrap metal material recovery
Metal scrap shredding Ferrous metal trade Iron recyclable waste
Ferrous material stockpiling, Iron repurposing and recycling, Scrap metal refurbishing