Nora Fatehi angry on Malaika Arora
सत्य खबर , मुंबई। बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने शो मूविंग इन विद मलाइका को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस शो में एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े तमाम खुलासे कर रही हैं। इसके साथ ही शो में शामिल हुए बड़े सेलेब्स से भी कई बड़े मुद्दों पर बात की। इस शो को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और एक्ट्रेस नोरा फतेही मलाइका अरोड़ा से बात करते हुए नजर आए।Nora Fatehi angry on Malaika Arora
मलाइका अरोड़ा से तुलना करने पर बोलीं नोरा इस नए प्रोमो में नोरा फतेही ने मलाइका अरोड़ा से तुलना किए जाने पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, इस तरह से तुलना करना ठीक नहीं है। लेटेस्ट एपिसोड में नोरा मलाइका से कहती हैं कि, ‘मलाइका ने वो किया है जो मैं कभी नहीं कर सकती थी। आप बॉलीवुड की बढ़ती विरासत का हिस्सा हैं। वह गोल्डन टाइम था, हम समय की बात करते हैं’।
Also check these links:
क्या आपको भी है शुगर, तो ये 3 काम देंगे बिमारी में आराम
झाड़-फूंक के बहाने बाबा नाबालिग से करने लगा गलत काम, जानिए कहां का है मामला
20 साल की ये फरार लेडी डॉन चढ़ी पुलिस के हत्थे
इस गैंगस्टर ने दिल्ली पुलिस को दी खुली धमकी, जानिए क्या कहा
बोली- ‘मेरे लिए ये अपमानजनक है’ नोरा फतेही आगे कहती हैं कि, हम अक्सर आज के बारे में बात नहीं करते हैं। मेरे लिए इस तरह से मलाइका से करना उनके लिए अपमानजनक है और मेरे लिए भी काफी इंसल्टिंग हैं क्योंकि यह उन चीजों से दूर ले जाता है जो मैं कर रही हूं।” नोरा ने आगे कहा कि इसकी वजह से उनके काम पर काफी असर पड़ता है।
‘अगर मैंने अपने करियर में उतना झेला होता…’ नोरा इसके आगे कहती हैं कि, ‘मेरी आज एक अलग पहचान है और मुझे कभी नहीं लगा कि, मैं मलाइका की राह पर जा रही हूं। जिसकी वजह से लोग मुझे उनसे कंपेयर करते हैं। मुझे लगता है कि, अगर मैंने अपने करियर में उतना झेला होता जितना आपने अपनी जर्नी में झेला है तो लोग सैल्यूट करें’।
क्या कंपेयर से मलाइका को पड़ता है फर्क? नोरा फतेही के बाद मलाइका अरोड़ा ने भी तुलना होने पर अपने दिल की बात कही। उन्होंने कहा कि, लोग चाहते हैं कि नोरा फतेही और मलाइका एकसाथ इवेंट में नजर आएं। नोरा ने मलाइका से पूछा कि, क्या इस तुलना से उनको बुरा नहीं लगता? मलाइका ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, ‘मैं भी इंसान हूं मुझे भी बुरा लग सकता है’।Nora Fatehi angry on Malaika Arora
शो बीच में छोड़कर गईं नोरा फतेही हाल ही में लेटेस्ट एपिसोड में मलाइका ने टेरेंस और नोरा फतेही के साथ खूब मस्ती की। दोनों ने छैया-छैया गाने पर जबरदस्त डांस भी किया। लेकिन, शो के दौरान नोरा फतेही नाराज होकर शो छोड़कर चली जाती हैं, तभी उन्हें मनाने टैरेंस जाते हैं। इस शो का प्रोमो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Aluminium scrap inspection services Scrap aluminium circular economy Metal scraps recycle
московская медицинская клиника ПрофМедицина справка из больницы купить медсправку медицинскую без прохождения
batmanapollo.ru