सत्य खबर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :
Our festivals enhance unity and integrity: Sarpanch Sunder Lal Yadav inaugurated Shri Durga Puja Mahotsav in Sector 83.
गुरुग्राम में शुक्रवार को आकर्षण फाउंडेशन द्वारा छह दिवसीय (19 से 24 अक्टूबर) मां दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत सेक्टर-83 में आयोजित की गई।इस कार्यक्रम में सरपंच सुंदर लाल यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
फाउंडेशन के संस्थापक विश्वजीत रॉय व बहन गीतिका दास सहित उनकी पूरी टीम के साथ कर्मबीर यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ग्रामीण भारत पर आधारित थी। जिससे लोगों में सामाजिक मेल-मिलाप, सौहार्द व आपसी प्रेम को भी बढ़ावा मिलेगा। हम सभी को भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर अपने संबोधन में सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि हमारे त्योहार हमारी एकत व अखंडता को बढ़ाते हैं। हम सामान्य जीवन में जैसे भी रहें, लेकिन अपने तीज-त्योहारों पर हमारी एकता मजबूत नजर आती है। उन्होंने कहा कि हर राज्य अपनी संस्कृति अलग हो सकती है, लेकिन अपने त्योहारों पर हमारी श्रद्धा और भक्ति सांझी होती है। सुंदर लाल यादव ने कहा कि हम कहीं भी रहें, अपनी संस्कृति को ना भूलें। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे अपनी कला और संस्कृति को हमेशा जिंदा रखें। अपने पर्व हर जगह पर मनाएं।
also read: विदेश में कांग्रेस नेता अर्जुन राव का निधन
उन्होंने सभी को दुर्गा महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी एकता ही हमारी शक्ति होती है। एकता को कभी टूटने ना दें। हम सब अपने देश का सम्मान बढ़ाएं यह भी जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान चलाकर अलग-अलग राज्यों की संस्कृतियों को परस्पर सांझा करने का हमें मौका दिया है। उन्होंने आह्वान किया कि हर राज्य के लोग एक-दूसरे की संस्कृतियों से जुड़े उत्सवों में शामिल होकर उत्साह से मनाएं।
Our festivals enhance unity and integrity: Sarpanch Sunder Lal Yadav inaugurated Shri Durga Puja Mahotsav in Sector 83.