Rahul Gandhi speech at Hooda Ground in Panipat
सत्यखबर, पानीपत।
हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे फेज में राहुल गांधी ने पानीपत के हुड्डा ग्राउंड में रैली की। इसमें राहुल गांधी ने कहा कि कन्याकुमारी से यात्रा शुरू हुए 112 दिन हो चुके हैं। आज हम पानीपत की ऐतिहासिक जगह पर खड़े हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि 2019 में हम एक योजना लाना चाहते थे। हर गरीब व्यक्ति के खाते में 72 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह पैसे हर गरीब मजदूर और किसान को दिए जाएंगे। अगर हमारी सरकार आई तो ये योजना शुरू करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी ने जनसभा में देश का आधा धन महज कुछ लोगों के हाथों में होने के अलावा मीडिया पर भी लगाम बंधी होने की बात की।Rahul Gandhi speech at Hooda Ground Panipat
मीडिया पर लगाम, जिसपर दिखेगी मोदी जी की तस्वीर
राहुल ने कहा यात्रा का पहले लक्ष्य एक हिंदुस्तानी को दूसरे से जोड़ने का काम का है। दूसरा लक्ष्य देश में बेरोजगारी को फैलने से रोकने का है। आखिरी बात महंगाई है, जो सबको चुभती है। पहले 400 रुपए का सिलेंडर होता था अब 1 हजार का मिलता है। पहले 60 रुपए का पैट्रोल और अब 100 रुपए पार हो गया है। राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया पर लगाम लगा रखी है। कुछ इसी तरह जैसे जिस तरफ घोड़े की लगाम करोगे, उसी तरफ जाएगा। हां इतना जरूर की घोड़े पर मोदी जी की फोटो जरूर दिखेगी।
Also check these links:
लड़की से मांगा मोबाइल नंबर, नहीं देने पर तेजाब डालने की दी धमकी जानिए कहां का है मामला
अंग्रेजों की धरती पर बनेगा जाट भवन, भारत की मिट्टी से सजेगी जाट भवन की नींव
रजिस्ट्री घोटाले में बड़ा खुलासा, एक नो ड्यूज सर्टिफिकेट पर 14 के नाम रजिस्ट्री, पढ़े पूरा मामला
अग्निवीर योजना पर खड़े किए सवाल
राहुल ने कहा कि इस यात्रा में नफरत के बाजार में मैं अकेला नहीं, बल्कि करोड़ों लोग प्यार की दुकान खोल रहे है। एक आदमी मुझसे मिला, उसने कहा कि मेरी भाई बातचीत बंद थी, लेकिन यात्रा को देख उनकी आपस में बातचीत शुरू कर ली। राहुल गांधी ने कहा कि पहले 80 हजार युवा सेना में भर्ती होते थे। अग्निवीर योजना में कहा कि 80 नहीं सिर्फ 40 हजार लेंगे। 15 साल की सर्विस की बात भूल जाओ। 4 साल बाद 75% को वापस भेज देंगे, सिर्फ 25% को रखेंगे। सैनिक को तैयार करने की 15 साल की जगह सिर्फ 6 महीने की ट्रेनिंग देंगे। पेंशन नहीं मिलेगी। जब मैं यह बात उठाता हूं तो कहा जाता है कि सेना के खिलाफ बोल रहा हूं।
100 लोगों के पास देश का आधा धन
राहुल गांधी ने कहा कि देश की आबादी 140 करोड़ है। जितना धन आधे हिंदुस्तान के हाथ में है। उतना धन हिंदुस्तान के सबसे अमीर 100 लोगों के पास है। देश में जितनी भी कार्पोरेट कंपनियां हैं, उनमें से 90% मुनाफा सिर्फ 20 कंपनियों को हो रहा है। यह नरेंद्र मोदी के हिंदुस्तान की सच्चाई है। यहां 2 हिंदुस्तान बन गए है। एक किसान-मजदूर, छोटे दुकानदार, बेरोजगारों का। इसमें करोड़ों लोग रहते है और दूसरे हिंदुस्तान 200-300 लोगों का हिंदुस्तान। इनके पास पूरा का पूरा धन। आपके पास कुछ नहीं।
नोटबंदी-GST ने कारोबार खत्म किया
राहुल ने कहा कि GST और नोटबंदी ने देश में कारोबार खत्म कर दिया। लोगों को रोजगार देने वाले काम बंद हो गया। आज 21वीं सदी में हरियाणा बेरोजगारी का चैंपियन है। आपने सबको पीछे छोड़ दिया। 38 प्रतिशत युवा यहां बेरोजगार है।
रैली को संबोधित करते राहुल गांधी।
खड़गे बोले-ED और इनकम टैक्स के जरिए कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में महंगाई बढ़ रही है लेकिन केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही। केंद्र सरकार सिर्फ बड़े लोगों के साथ है। राहुल गांधी की लड़ाई इसी महंगाई के साथ है। देश में इतनी बेरोजगारी पहले कभी नहीं हुई। राहुल गांधी इसके लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह को सिर्फ चुनाव से मतलब है। वह ED, इनकम टैक्स का इस्तेमाल कर कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। खड़गे ने कहा कि मोदी-शाह कहते हैं कि हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं लेकिन फिर लोकतांत्रिक से बनी सरकार को तोड़ते रहते हैं। भाजपा झूठ की राजनीति करती है। यह झूठों के सरदार हैं। उन्होंने 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था लेकिन किसी को नहीं मिला।
मुंह में राम बगल में छुरी
खड़गे ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में कहा कि राम मंदिर 1 जनवरी को बनेगा। इनको बोलने का क्या मतलब है, वहां चुनाव हैं, इस वजह से ऐसी बात कह रहे हैं। यह बात कोई पुजारी कहे, इनका कहने का क्या मतलब है?। खड़गे ने कहा कि इनके मुंह में राम और बगल में छूरी है। यह लोगों को बांट रहे हैं। राहुल लोगों को जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं।
हुड्डा बोले-दिल्ली कांग्रेस की होगी
पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर राहुल गांधी और खड़गे का स्वागत करता हूं। महाभारत में पांडवों ने इस पानीपत को बसाया था। 5 पतों में एक है पानीपत। हरियाणा में जय जवान, जय किसान और पहलवान की धरती है। ये जनसमूह बता रहा है कि आने वाले समय में दिल्ली किसकी होगी। दिल्ली कांग्रेस की होगी। राहुल गांधी की यात्रा जन आंदोलन बन गई है।
उदयभान बोले-राहुल ने मोदी जी को बेनकाब किया
हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि देश की जनता आपके नेतृत्व की तरफ देख रहा है। आपने मोदी जी को बेनकाब करने का काम किया है। नोटबंदी हो, जीएसटी हो या फिर चाइना हर मुद्दे पर बेनकाब किया है। यात्रा को मिली कामयाबी से स्पष्ट है कि राहुल गांधी अगले प्रधानमंत्री होंगे। वहीं रैली में सांसद दीपेंद्र हुडा ने कहा कि रैली पानीपत में हो रही है, मगर इससे फैसला चंडीगढ़ और दिल्ली की सत्ता का हो रहा है।
राहुल गांधी की रैली में जुटी भीड़।
आज भी पानीपत नहीं रुकेंगे राहुल गांधी
वहीं राहुल गांधी आज रात भी पानीपत में नहीं रुकेंगे। जनसभा के बाद वह चौपर के जरिए दिल्ली वापस जाएंगे। मां सोनिया गांधी की तबीयत के चलते राहुल गांधी ने यह फैसला लिया है। वह गुरूवार रात को भी पानीपत में नहीं रुके थे। कल यानी शनिवार सुबह वह पानीपत से करनाल के लिए यात्रा शुरू करेंगे।Rahul Gandhi speech at Hooda Ground Panipat
Aluminium recycling process efficiency Scrap aluminium utilization methods Metal waste management solutions