सत्य खबर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: Rahul Gandhi spreading propaganda abroad: Arvind Saini
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मुस्लिम लीग को धर्म निरपेक्ष बताए जाने पर भाजपा भड़क गई है। विदेश में एक इंटरव्यू में राहुल गांधी ने पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह ब्यान दिया है कि मुस्लिम लीग पूरी तरह सेक्युलर है। राहुल गांधी के इस ब्यान को भाजपा हरियाणा ने भी देश विरोधी बताया है।
ALSO READ: हमने एक महीने में दिया किसानों को फसल खराबे का मुआवजा – डिप्टी सीएम
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने कहा है कि राहुल गांधी द्वारा मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष कहना बहुत ज्यादा खतरनाक है। राहुल बार-बार विदेशों में नीचा दिखा रहे हैं। मुस्लिम लीग को सेक्युलर कहकर राहुल गांधी बंटवारे का बीजारोपण कर रहे हैं। इससे यह साबित होता है कि कांग्रेस व राहुल गांधी की रूह में जिन्ना रहता है और यही कारण है कि राहुल ने मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष का सर्टिफिकेट देने की कोशिश की है।
ALSO READ: नासिर- जुनैद हत्या के आरोपी मोनू मानेसर की लोकेशन मिली
अरविंद सैनी ने कहा कि राहुल गांधी को शायद यह पता नहीं है कि हिंदुस्तान आज़ाद हो चुका है और यहां की समस्याओं का समाधान यहां की सरकार ही करेगी। राहुल गांधी लगातार हेट इंडिया कैंपेन चला रहे हैं। सैनी ने कहा कि राहुल गांधी में घृणा भरी है, लेकिन वे अपने मन की इस घृणा को छुपाने के लिए मोहब्बत की दुकान की बात करते हैं।
ALSO READ:पहलवान आंदोलन में : बृजभूषण पर दर्ज f.i.r. में लगे हैं यह गंभीर आरोप
भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रमुख ने कहा कि विदेश में कौन से संस्थान है, जो राहुल को बुलाते हैं? राहुल गांधी जब जब देश से बाहर जाते हैं, तब तब अपने बयानों से वे देश का सिर नीचे करने की कोशिश करते हैं। वो इसलिए ऐसा करते हैं कि राहुल के मन में देश के प्रति सम्मान नहीं है। क्योंकि अगर राहुल के मन में देश के प्रति सम्मान होता तो शायद वे विदेशों में घटिया बयान देकर देश के सम्मान को इस तरह ना घटाते। सैनी ने कहा कि इससे भी घटिया और चिंताजनक बात यह है कि कांग्रेस के अनेक नेता भी राहुल के बयान के बचाव में उलजलूल बोल रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस और राहुल गांधी के इस तरह के कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगी। Rahul Gandhi spreading propaganda abroad: Arvind Saini