सत्य खबर, जींद । Rape case filed against police constable
जींद में सीआईए स्टाफ में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल ने विधवा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब डेढ़ साल तक रेप किया। आरोप है कि इस दौरान उसका 10 तोले सोना भी हड़प लिया। बाद में शादी से मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में कांस्टेबल मनोज शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस छानबीन में लगी है।
2 साल से संपर्क में थी
जींद शहर में एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। करीब 2 साल पहले वह मनोज शर्मा के संपर्क में आई। उसने बताया कि वह सीआईए स्टाफ में कांस्टेबल है। मनोज के साथ नजदीकियां बढ़ी तो मनोज शर्मा ने उसके साथ शादी करने की बात कही। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया।
also read:
सदन में सीएम योगी ने अखिलेश को लगाई लताड़, जानिए क्यों
करियर: एचपीएससी ने राज्य में अधिकारी पद पर निकली भर्ती पढ़िए पूरी खबर
शादी से कर दिया मना
महिला का कहना है कि करीब डेढ़ साल तक मनोज शर्मा उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान मनोज ने उससे 10 तोले सोना भी लिया। बाद में वह उससे किनारा करने लगा। उसने शादी की बात मनोज से कही तो उसने शादी करने से मना कर दिया। साथ ही उसका 10 तोले सोना भी नहीं लौटाया।
केस दर्ज, गिरफ्तारी नहीं
महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सीआईए स्टाफ में तैनात कांस्टेबल मनोज के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। Rape case filed against police constable
Recycling aluminium market dynamics Aluminium packaging materials scrap recycling Scrap metal repurposing technologies
Metal recovery facility Ferrous material environmental impact Iron waste management services
Ferrous material market outlook, Iron scrap inventory, Metal residue utilization