Sarpanch candidate shot dead in sonipat
सत्यखबर, सोनीपत, रामसिंहमार।- सोनीपत में मतदान से 2 दिन पहले सरपंच प्रत्याशी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जबकि उम्मीदवार के बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावरों ने 10 नवंबर रात गांव में प्रचार करके घर लौटते वक्त दोनों पर फायरिंग की। मामले का पता लगते ही एसपी हिमांशु गर्ग और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला गोहाना कस्बे के गांव छिछड़ाना का है। जानकारी के मुताबिक दलबीर जिसकी उम्र 53 साल है। गांव से सरपंच पद का चुनाव लड़ रहा था। वह गुरुवार रात अपने बेटे राहुल के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव में प्रचार करने गया था। इसके बाद जब वह प्रचार करने के बाद अपने घर लौट रहे थे तो घर के पास ही घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी।Sarpanch candidate shot dead in sonipat
बताया जा रहा कि हमलावरों ने करीब आठ फायर किए। इससे दोनों बाप-बेटा गंभीर घायल हो गए। गोली लगने के बाद राहुल चिल्लाते हुए अपने घर की तरफ भागा और परिजनों को बताया। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में लाए। यहां पर डॉक्टरों ने दलबीर को मृत घोषित कर दिया।
Also check these news links:
हरिद्वार के निर्मल अखाड़े में हुआ जमकर हंगामा,जानिए क्यों
अमेरिका जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी,जानिए क्या
उत्तराखंड सरकार ने बाबा रामदेव की इन 5 दवाइयों के उत्पादन पर लगाई रोक
वहीं बेटे का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी हिमांशु गर्ग और डीएसपी मुकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मौके से 8 खोल और 4 कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा कि दलबीर को 4 से 5 गोली मारी गई हैं। वहीं उनके बेटे राहुल को भी एक या दो गोली लगी हैं।
जानकारी के मुताबिक गांव छिडड़ाना में इस बार 4 प्रत्याशी दलबीर समेत प्रवीन, रविंद्र और राजेश मैदान में थे। इनमें से 3 जहां सामान्य वर्ग है। वहीं दलबीर पिछड़े वर्ग से थे। दलबीर की हत्या से गांव में मातम छा गया है। घटना को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है या सरपंची को लेकर इस पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।Sarpanch candidate shot dead in sonipat
Aluminium recycling educational outreach Aluminum recycling technology Metal waste reprocessing plant