सत्य खबर, गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज:Sarpanch Sundar Lal Yadav and District General Secretary arrived to wish Diwali to BJP State President Naib Saini.
भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सरपंच सुंदर लाल यादव व महामंत्री महेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। उन्हें उनकी नियुक्ति और दीपावली की शुभकामनाएं देकर सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
भाजपा नेता सरपंच सुंदर लाल यादव ने मुलाकात के बाद जारी बयान में कहा कि बेहद ही शील स्वभाव के धनी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी से मुलाकात अच्छी रही। उन्होंने पार्टी के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती से काम करने के लिए प्रेरित किया। पार्टी को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक सामंजस्य बनाकर काम करने को कहा। सरपंच सुंदर लाल ने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को काफी मजबूत किया है।
अब नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी भी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को और ऊपर तक ले जाएंगे। सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं और हर स्तर पर काम करने को तैयार हैं। सरपंच ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में चाहे प्रधानमंत्री हों या प्रधान। देश और पार्टी को एक परिवार की तरह से चलाते हैं। ऐसे ही अब प्रदेश अध्यक्ष का परिवार पूरा हरियाणा है। उन्होंने हरियाणा में परिवार के सदस्यों को एक होकर काम करने की प्रेरणा दी है।
Also Read:जजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत चौटाला को बताया भावी सीएम,जानिए कब और कहां
सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का गुरुग्राम में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाकर उन्हें यह ज्ञात कराएं कि भाजपा हर तबके को साथ लेकर चलती है। गरीब को मुफ्त अनाज देकर उनकी परेशानी खत्म करती है। समाज के उच्च वर्ग को काम करने का बेहतर माहौल उपलब्ध कराती है।