हरियाणा

क्लस्टर प्रभारी बनने पर सरपंच सुन्दर लाल यादव ने राव नरबीर को दी बधाई

सत्य ख़बर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :

Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान
Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान

भारतीय जनता पार्टी द्वारा दक्षिण हरियाणा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह को तीन लोकसभा सीट पर कलस्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के लोग पूर्व मंत्री राव नरबीर को बधाई दे रहे हैं। गुरुग्राम सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष भाजपा नेता सुंदरलाल यादव और उनकी पूरी टीम पूर्व मंत्री को बधाई देने पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह को बधाई दी और निकट भविष्य में आने वाले चुनाव में अग्रिम बधाई भी दी। राव नरबीर सिंह को रोहतक, हिसार और सिरसा लोकसभा सीट पर क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्व मंत्री ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया और कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को जोड़कर रखने की दिशा में कार्य किया जाएगा। किसी भी कार्यकर्ता की नाराजगी को दूर करने के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं। कोई भी कार्यकर्ता किसी भी समय उनसे मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान दयाराम चेयरमैन, लक्ष्मण सरपंच नखड़ौला, हरजस सरपंच रामपुरा, विजयपाल सरपंच नाहरपुर, धर्मवीर यादव मेपस्को कासाबेला भी मौजूद रहे।

Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!
Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!

Back to top button