सत्य खबर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज:
Sarpanch Sundar Lal Yadav met Haryana in-charge Biplab Deb and took guidance regarding the upcoming elections.
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब से भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सरपंच एसोसिएशन गुरुग्राम के अध्यक्ष सरपंच सुंदर लाल यादव ने मुलाकात की। उन्हें सम्मान स्वरूप पौधा भी भेंट किया।
इस मुलाकात के दौरान सरपंच सुंदर लाल ने बिप्लब कुमार देब से आगामी चुनावों को लेकर चर्चा करते हुए उनसे मार्गदर्शन लिया। उक्त जानकारी भाजपा नेता ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। वहीं उन्होंने संगठन को मजबूत करने, मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को प्रत्येक बूथ पर कार्य करने के लिए भी उनसे विस्तार से चर्चा करते हुए मार्गदर्शन लिया। सरपंच सुंदर लाल यादव ने बताया कि हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देब सादगी के धनी हैं।
Also Read: आदिवासियों के बीच भावुक हुईं प्रियंका, बार-बार याद आईं दादी इंदिरा गांधी
एक मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल बिता चुके और वर्तमान में राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब बेहद ही मिलनसार हैं। हर मुलाकात में वे संगठन के लिए काम करने का उत्साह तो जागृत करते ही हैं, साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए वे टिप्स भी देते हैं। सरपंच ने कहा कि जिस संगठन में बिप्लब कुमार देब प्रदेश प्रभारी का पद संभाल रहे हैं, उस संगठन की मजबूती पर कोई सवाल नहीं उठ सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में देश और पार्टी दोनों ही तरक्की कर रहे हैं। उनकी बेहतर नीतियों से जहां लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, वहीं संगठन को मजबूती भी मिल रही है।