सत्य खबर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :Self-help group of women of Haryana wrote the story of success in Trade Fare. Neelam Yadav became an example.
हरियाणा के गुरुग्राम जिला के एक छोटे से गांव ढाणी चित्रसेन की नीलम यादव आज कई असहाय महिलाओं के लिए मिसाल बन गई है। गुरुग्राम जिले के इस गांव में कभी ग़ुरबत की जिंदगी जीने के लिए मजबूर नीलम यादव आज अपने पाँव पर खुद खड़ी है और स्वयं के साथ साथ समूह की अन्य महिलाओं का भाग्य उदय किया। दिल्ली में चल रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लगाए गए हरियाणा मंडप में स्टॉल लगाकर अब नीलम अपने समूह के उत्पादों को आम जनता में और लोकप्रिय बना रही हैं ताकि उनके समूह की आय में वृद्धि हो और समूह की महिलाए अपने परिवार को और ज़्यादा स्मृद्ध बना सकें
नीलम यादव ने अपनी स्वावलम्बन की कहानी साँझा करते हुए बताया कि कैसे उनका महिलाओं का समूह-‘देव वीमेन सेल्फ हेल्प ग्रुप’ खड़ा हुआ। इस समूह की महिलाओं ने समाज में असहाय खड़ी महिलाओ के उस भ्रम को तोड़ दिया है जिसमे वो अपनी आर्थिक रूप से कमजोर जिंदगी को जीने के लिए मजबूर दिखाई देती है।
Also Read:हरियाणा में इन बुजुर्गों ने किया बुढ़ापा पैंशन लेने से मना,जानिए किस वजह से
ट्रेड फेयर अथॉरिटी ऑफ़ हरियाणा ( टीएफएएच) की प्रशासक सुश्री सोफिया दाहिया ने बताया कि इस ग्रुप ने कदम दर कदम हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओ का लाभ उठा कर अपनी आय के स्रोत पैदा किये और अन्य महिलाओं को भी इस सफलता के कारवां में शामिल किया। नीलम यादव ने अपनी शुरुआत हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचएसआरएलएम) से लाभ उठा कर की। उन्होंने खुद की जिंदगी बदलने के साथ-साथ आस पास के 8 गांवों की महिलाओं की तक़दीर भी बदलने का काम किया है।इस समूह ने आजीविका मिशन की मदद से इन गांवों में करीब 800 से 900 महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है।