सत्यखबर, पानीपत। Several INLD office-bearers join AAP
हरियाणा में आम आदमी पार्टी का लगातार कुनबा बढ़ता ही जा रहा है। इस कड़ी में सोमवार को पानीपत में इनेलो के युवा प्रदेश सचिव हरीश कश्यप समेत दर्जनभर नेताआम आदमी पार्टी में शामिल हुए। वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने उन्हें टोपी और पटका पहनाकर आम आदमी पार्टी में शामिल किया।
खटीक धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा की मौजूदगी में सेवा समिति की महिला अध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज, एडवोकेट निशा आर्य, अंबेडकर सेवा समिति अध्यक्ष, सतीश कुमार, सगीर अहमद, बलबीर वाल्मीकि, पानीपत वाल्मीकि सभा के युवा अध्यक्ष मनु वाल्मीकि, भारत जोशी, रवि गोस्वामी, डॉ. प्रदीप पुहाल समेत काफी संख्या अन्य पदाधिकारी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी से लोग लगातार जुड़ते जा रहे हैं। और प्रदेश की जनता बीजेपी और जेजेपी के कुशासन से दुखी है। आम आदमी पार्टी जनता और जन प्रतिनिधियों के सामने एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। और प्रदेश में 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान सरकार बनते ही पहली कलम से सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस लागू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी ने सिर्फ हमेशा से ही सरकारी कर्मचारियों को बहकाने और ठगने का काम किया है। हरियाणा में 2006 में एनपीएस को लागू करने वाली पूर्व की हुड्डा सरकार ही है और आज यही कांग्रेस कर्मचारियों को झूठा दिलासा दे रही है। अनुराग ढांडा ने आगे कहा कि सीएम खट्टर भी आजकल सिर्फ व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी गैंग के चुंगल में फंस चुके हैं। इसलिए उनको सरकारी कर्मचारियों की परेशानियां नहीं दिख रही है। इस मौके पर प्रवीण प्रभाकर गौड़, सुखबीर सिंह मलिक, अनिल रंगा, रितु अरोड़ा, रेणू रंगा और प्रमोद गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। Several INLD office-bearers join AAP
Aluminium scrap resource recovery Aluminium scrap accumulation Scrap metal marketing strategies