सत्य खबर, हाथरस । हाथरस जिले स्टेज पर बैठी हुई दुल्हन का हाथ में रिवॉल्वर लेकर हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। स्टेज पर दुल्हन के साथ दूल्हा भी बैठा नजर आ रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्टेज पर खड़े एक युवक ने दुल्हन को लोडेड रिवॉल्वर पकड़ाई।
इसके बाद दुल्हन ने हवा में चार राउंड फायर किए। वीडियो हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक गेस्ट हाउस का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच करने में जुट गई है।
इस गेस्ट हाउस में बीते शुक्रवार को बारात आई थी। इसी दौरान दुल्हन ने हर्ष फायरिंग की। दुल्हन हाथरस जंक्शन क्षेत्र की बताई जा रही है और जो युवक इसे रिवॉल्वर दे रहा है, वह भी उसी गांव का है।
रद्द किया जाएगा लाइसेंस
थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम का कहना है कि शादी समारोह में दुल्हन की हर्ष फायरिंग किये जाने का मामला संज्ञान में आया है। वीडियो में उसने रिवॉल्वर से कई राउंड फायरिंग की है। वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही दुल्हन के परिवार के लोगों से पूछताछ की जाएगी। लाइसेंस रद्द करने की संस्तुत भी की जाएगी।
Scrap aluminum prices per pound Aluminium scrap volume forecasting Metal scrap recycling solutions