सत्य खबर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :The hard work of BJP’s booth expanders will bear fruit: Sarpanch Sundar Lal Yadav held a meeting with workers from booth no. 81 to 98 of Dharuhera Mandal.
गुरुग्राम के पड़ोसी जिला रेवाड़ी के धारूहेड़ा मंडल के बूथ नंबर-81 से 98 तक विस्तारकों ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,जिसमें सभी पालक, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। इस दौरान मनोज सैनी मंडल अध्यक्ष, रामपाल, अत्तर सिंह पांचाल, अशोक कोशिल्या, रामनिवास, नरेश वशिष्ठ, दयाराम विस्तारक लक्ष्मण सरपंच नखड़ौला विस्तारक की मौजूदगी में रही।
इस दौरान विस्तारक सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व, राज्य के नेतृत्व ने जो योजना बनाकर कार्यकर्ताओं को फील्ड में उतारा है, वह योजना भविष्य में पार्टी को और अधिक मजबूती देगी। उन्होंने कहा कि विस्तारकों की तैनाती पार्टी को और अधिक मजबूती देगी। सरपंच ने कहा कि पार्टी का आने वाले 2024 के चुनावों पर फोकस है। उसी के चलते योजनाबद्ध तरीके से पार्टी के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। जो भी जिम्मेदारी दी जा रही है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जा रहा है।
Also read: परिवार जोड़ो अभियान के तहत 49 लाख परिवारों तक पहुंचेगी आम आदमी पार्टी : डॉ. अशोक तंवर
जो भी कार्यकर्ता फील्ड में काम कर रहे हैं, उन सबकी बकायदा रिपोर्ट तैयार होती है। संगठन में हर कार्यकर्ता को मान-सम्मान दिया जाता है। विस्तारक के रूप में कार्यकर्ता सिर्फ आम मतदाताओं से ही नहीं मिलते, बल्कि क्षेत्र के मौजिज लोगों से भी मिलकर उन्हें पार्टी की नीति-रीति के बारे में जानकारी देते हैं। सरपंच सुंदर लाल ने कहा कि दूसरे दलों के कार्यकर्ता भी संपर्क में हैं। उन्हें भी भारतीय जनता पार्टी से जोडऩे के लिए पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास के नए आयाम देश में स्थापित किए हैं।
उससे साफ है कि आने वाले समय में भाजपा ना केवल और मजबूत होगी, बल्कि राजस्थान में सरकार बनाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि हम सब उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं। दुनिया में देश का नाम रोशन और मजबूत करके प्रधानमंत्री ने देश का मस्तक ऊंचा किया है। हर पल देश के लिए जीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 सम्मेलन दिल्ली में करके दुनिया को दिखा दिया है कि हम किसी से पीछे नहीं हैं। आज यह बात कहने में गुरेज नहीं है कि-अपना भारत वो भारत है जिसके पीछे संसार चला। ऐसा सबने देखा है जब प्रधानमंत्री जी-20 में सबसे आगे थे और दुनिया के शक्तिशाली देश कहलाने वाला अमेरिका व अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष उनके पीछे चल रहे थे। यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजबूत नेतृत्व है।