सत्य खबर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : The vicious thug was arrested by the police from Orissa.
गुरुग्राम पुलिस ने अदालत के आदेश पर 50 से ज्यादा शादियां…दुष्कर्म कर रुपये ऐंठने वाले सतीश को उड़ीसा से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षों में 50 से ज्यादा शादियां कर महिलाओं को ठगने वाले आरोपी तापेश कुमार भट्टाचार्य को गुरुग्राम पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी तापेश ने गुरुग्राम की एक इंजीनियर महिला से 2021 में शादी की थी और उनसे 20 लाख रुपये ठगे थे। गुरुग्राम पुलिस द्वारा यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की है। बता दें कि मई 2021 में गुरुग्राम की एक महिला इंजीनियर को तापेश ने अपना शिकार बनाया। उसने सिर्फ तीन दिन में शादी ऑनलाइन शादी ऐप के जरिए जान पहचान के बाद की थी।
ALSO READ: बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाने वाली महिला पहलवान के पिता…………
उनसे जेवर सहित 20 लाख रुपये-पैसे एक महीने में ठग लिए। इसके बाद वह फरार हो गया। कोर्ट के माध्यम से गुरुग्राम पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के प्रयास सहित धोखाधड़ी में मामला दर्ज कराया था। आरोपी की 2021 में बेंगलुरू में होने की जानकारी मिली। इसके बाद मार्च 2022 में वह वहां से गायब हो गया और ओडिशा में एक अधेड़ व्यापारी महिला से शादी कर रहने लगा। जांच में पता चला कि उससे भी लगभग आठ लाख रुपये ठगने के बाद वह उड़ीसा के खुरदा में ही एक नशा मुक्ति केंद्र में रह रहा है। नशा मुक्ति केंद्र से दबोचा कोर्ट के बार-बार पुलिस को चेतावनी देने पर गुरुग्राम पुलिस ने आरोपित को बुधवार को नशा मुक्ति केंद्र से दबोच लिया। वह ट्रेन से उसे गुरुग्राम ला रही है। नौ जून को उसे अनिल कुमार की अदालत में पेश किया जाएगा।
ALSO READ:हरियाणा के गब्बर सिंह ने डीएसपी समेत 3 को किया सस्पेंड
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मूल रूप से जमशेदपुर निवासी 55 वर्षीय तापेश की 1992 में कोलकाता के पास से शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। वर्ष 2000 में वह अपनी पत्नी और बेटियों को छोड़कर गायब हो गया था। बेंगलुरु में जाकर स्मार्ट हायर सॉल्यूशन नाम से नौकरी दिलवाने की एजेंसी खोली। अपने आप को जमशेदपुर के इंस्टीटूट का पासआउट बताता था।
नौकरी दिलाने वाली एजेंसी के माध्यम से लड़के और लड़कियों को ठगना शुरू किया। फिर ऑनलाइन शादी ऐप के माध्यम से अकेली, विधवा और तलाकशुदा धनी महिलाओं से संपर्क बनाने शुरू किए। आरोपी पिछले 20 वर्षों में 50 से भी ज्यादा शादियां की जिनमें से कुछ रजिस्टर भी करवाईं। फिर उन महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए और रुपये व जेवर आदि लूटकर फरार हो जाता था।
ALSO READ:अभिनय ही नहीं ऐसे भी करती है अभिनेत्री सोनम कपूर कमाई
कई राज्यों में मामले दर्ज तापेश कुमार ने हरियाणा, बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा सहित कई अन्य राज्यों में भी महिलाओं के साथ शादी कर लूटा है। धोखे का शिकार हुई महिलाओं में वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर्स, व्यापारी और बहुत सी अन्य पढ़ी लिखी भी शामिल हैं। बेंगलुरू में 2015 में पत्नी को प्रताड़ित करने के एक मामले में घरेलू हिंसा में आरोपी दो सप्ताह के लिए जेल भी जा चुका है।जमानत पर बाहर आने के बाद उसने फिर से ठगी का धंधा शुरू कर दिया था। The vicious thug was arrested by the police from Orissa.