सत्य खबर, चंडीगढ़ ।There is a possibility of rain in these cities of Haryana today
हरियाणा में 32 शहरों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। घरौंडा, करनाल, इंद्री, रादौर, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, कलायत, थानेसर, गुहला, पिहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
वहीं हिसार, नाथूसरी चोपटा, फतेहाबाद, रानिया, बापौली, जींद, पानीपत, सिरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, डबवाली शहरों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।
हरियाणा के 21 जिलों में बारिश नहीं होने से सूखे जैसे हालात बने हुए हैं।
हिसार समेत 7 जिलों में सूखे जैसे हालात भी
Also read : बारिश बनी बाधा तो किसे मिलेगा एशिया कप, जानिए यहां पर
बारिश न होने को लेकर सबसे ज्यादा हालात भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सिरसा में खराब हैं, यहां बारिश ही नहीं हुई। सूबे के दो जिले ऐसे हैं जहां हालात सामान्य बने हुए हैं। इनमें फरीदाबाद और गुरुग्राम जिले शामिल हैं।