special dish will served Rahul Gandhi in Haryana
सत्यखबर, रोहताश भोला। जींद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत रेढू इस दिनों खास तैयारियों में लगे हुए हैं। वो तैयारी है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा पहुंचने पर उनको खिलाए जाने वाले खास खाने की। जी हां भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा पहुंचने पर राहुल गांधी को मुर्रा भैंस के दूध से बने पकवान खिलाए जाएंगे। बलजीत रेढू कांग्रेस की उस कमेटी में शामिल हैं,जिसको भारत यात्रियों के लिए जलपान और भोजन का दायित्व सौंपा गया है।special dish will served Rahul Gandhi in Haryana
बलजीत रेढू ने बताया कि उनके समूह के पास दो हजार से ज्यादा मुर्राह नस्ल की भैंस और कई तरह की नस्लों की गाय हैं। उनके शुद्ध दूध से बने पकवान राहुल गांधी और भारत यात्रियों को परोसे जाएंगे। इसके लिए पूरी तैयारियां की जा रही हैं। जो खाद्य पदार्थ पहले तैयार हो सकते हैं,उनको पहले बनाया जा रहा है और जलेबी, कढ़ाई का गर्म दूध, गर्म गुलाब जामुन इत्यादी को शिविर में मौके पर तैयार किया जाएगा।
Also check this news links:
15 दिनों में आम आदमी पार्टी से वसूले जाएंगे 97 करोड़, क्यों पढ़े ये रिपोर्ट
हरियाणा: अलग-अलग वजह से दो भाइयों की एक दिन में मौत, जानिए पूरा मामला
पंजाब :किसानों पर पुलिस का लाठीचार्ज, जानिए क्यों
उन्होंने बताया कि हरियाणा के देसी खाने में चूरमा,घी-शक्कर,जलेबी,हलवा,खीर,सफेद मक्खन सरसों का साग, बथुआ का रायता, दही, लस्सी आदि खाद्य और पेय पदार्थ राहुल गांधी और भारत यात्रियों को तीन दिन तक अलग अलग समय अनुसार परोसे जाएंगे।
बलजीत रेढू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस का जन जन भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए अपनी पलकें बिछाये इंतजार कर रहा है। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा। यात्रा में प्रदेशभर से लाखों की संख्या में लोग जुड़ेगें। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अब हरियाणा के लोग भाजपा-जजपा की कुशासन से तंग आ चुके हैं और वे भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी हैं। भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ने वाली भीड़ यह अहसास करवाएं। इसके साथ ही आगामी सात जनवरी को पानीपत में होने वाली कांग्रेस की रैली से हरियाणा प्रदेश की आगामी राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी। इन दावों की हकीकत तो आने वाला वक्त ही बताएगा। special dish will served Rahul Gandhi in Haryana
Aluminium recovery value chain Aluminium recycling plant operations Metal export compliance