सत्यखबर, चंडीगढ़। Two senior leaders quit INLD, AAP join Congress
हरियाणा में इसबार चुनाव की महज औपचारिकता बाकी है। जनता ने पहले ही बदलाव का मन बना लिया है। इस बार लोग बीजेपी-जेजेपी को सत्ता से बेदखल करके बड़े बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। लगातार कांग्रेस में अन्य दलों के नेताओं की जॉइनिंग से उत्साहित हुड्डा ने यह दावा किया। पिछले कुछ महीनों में बीजेपी, जेजेपी, इनेलो, आम आदमी पार्टी व अन्य दलों को छोड़कर करीब 50 बड़े नेता कांग्रेस ज्वाइन कर चुके हैं।
ALSO READ: पीएम मोदी ले रहे हाई लेवल मिटिंग,जानिए किसलिए
इसी कड़ी में इंडियन नेशनल लोकदल की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) निर्मला सिकरीवाल ने कांग्रेस ज्वाइन की। साथ ही आम आदमी पार्टी के एससी सेल के हरियाणा उपाध्यक्ष (मध्य जोन) और महिला एवं बाल विकास विभाग के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट रमेश सिकरीवाल ने भी कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस पार्टी की नीतियों और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए दोनों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
ALSO READ: दिल्ली साकेत कोर्ट में दिन दिहाड़े चली गोली,जानिए किसने और किस पर चलाई
हुड्डा ने दोनों नेताओं का स्वागत किया और उन्हें पूर्ण मान सम्मान का भरोसा दिलाया है। दोनों नेताओं ने बताया कि बीजेपी-जेजेपी से परेशान जनता अब कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। इसबार भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौधरी उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनेगी और हरियाणा फिर से विकास के मामले में नंबर वन प्रदेश बनेगा। Two senior leaders quit INLD, AAP join Congress
Aluminium recycling industry Aluminium scrap processing optimization Metal reclaiming and reuse
Metal scrap yard recycling Ferrous waste baling Iron recycling and reclamation center
Ferrous material recycling handling, Iron scrap reprocessing plants, Scrap metal reclaiming yard