सत्य खबर । चंडीगढ़
मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने खेल रत्न पुरस्कार लौटाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर सरकार काले कृषि कानून वापस नहीं लेती हैं तो वह अपना खेल रत्न पुरस्कार वापस कर देंगे। बता दें कि देश में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार खेल क्षेत्र का सबसे बड़ा पुरस्कार है। रविवार को विजेंद्र सिंह सिंघु बॉर्डर में किसान आंदोलन में शामिल होने पहुंचे।गौरतलब है कि मुक्केबाज विजेंद्र सिंह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।
किसान आंदोलन का पंजाब पुलिस के पूर्व एसपी हरपाल सिंह ने भी समर्थन किया। रविवार को पूर्व एसपी ने अच्छी सेवाएं निभाने के बदले मिले दो राष्ट्रपति अवार्ड वापस करने का एलान किया। पूर्व एसपी ने राष्ट्रपति को अवार्ड वापस करने संबंधी लिखे पत्र में कहा है कि कृषि कानूनों को लेकर पंजाब व अन्य राज्यों के किसानों को भारत सरकार की ओर से अपमानित किया जा रहा।
किसानों को अपमानित करने के रोष में वह अपने दोनों राष्ट्रपति अवार्ड वापस कर रहे। उन्होंने कहा कि उनका यह निर्णय खुद का है। पूर्व एसपी ने बताया कि वह भी एक किसान के बेटे है और अब सेवानिवृत्त के होने के बाद वह खुद अपनी जमीन पर खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो तीन कृषि कानून लागू किए है, उससे किसानों को कोई फायदा नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की है।
Aluminium scrap material grading Scrap aluminium trading hub Scrap metal separation