सत्य खबर, कैथल । Weapons hurled at two groups of inmates in Haryana jail
कैथल की जेल में चाय को लेकर बंदियों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें नुकीले हथियार से वार किए गए। दोनों तरफ के 4 बंदियों को चोटें आयी हैं। दो को ज्यादा चोटें हैं। जिन बंदियों में झगड़ा हुआ है, वे जेल में हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में बंद हैं। शहर थाना पुलिस ने जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर 11 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चाय पर हुई धक्का मुक्की
जेल के डिप्टी सुपरिन्टेंडेंट अजीत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह के समय सभी बंदी चाय पीने के लिए आए थे। यहां बंदी विकास व सुनील की किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। दोनों में धक्का-मुक्की हुई। उस समय जेल कर्मियों ने बीच बचाव कर दोनों को वापस वार्ड में भेज दिया।
वार्ड के बाहर बंदियों पर हमला
इसके कुछ समय बाद बंदी गुलाहड़ी निवासी जोगिंद्र, नरड़ निवासी अशोक व कैलरम निवासी सुनील वार्ड के बाहर बैठे थे। तभी चाय को लेकर हुए 2 बंदियों के विवाद की रंजिश में पंजाब के संगरूर के चोटिया निवासी विकास दोबारा अपने गुट के बंदी चीका निवासी राहुल, सन्नी, भागल निवासी साहिल, ककहेड़ी निवासी राजेश, गुहला निवासी हरप्रीत, बलबेहड़ा निवासी चिन्नू, फतेहपुर निवासी हर्ष, संगरूर निवासी मंदू को लेकर आया।
नुकीली चीज से वार
वहां पर बैठे तीनों युवकों पर उन्होंने नुकीली चीजों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जेल में तैनात कर्मचारी ने बीच बचाव करवाया। मौके पर दूसरे कर्मचारियों को भी बुला लिया गया था। ड्यूटी पर तैनात जेल वार्डर ने घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इस लड़ाई झगड़े में जोगिंद्र व अशोक के मुंह व आंखों पर पर चोटें लगी है। दूसरे गुट की तरफ से विकास व मंदू को भी हल्की चोटें आई है। सभी आरोपी 302 व 307 के मामले में जेल बंद है।
केस दर्ज, छानबीन जारी
सिटी थाना प्रभारी डॉ. नन्ही देवी ने बताया कि पुलिस ने मामले में मारपीट की धाराओं के तहत राजेश, अभिषेक, राहुल, विकास, सन्नी, हरप्रीत, चिन्नू, हर्ष, अंकित, मंदू के बंदी खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आगामी जांच की जा रही है। वारदात में प्रयुक्त नुकीली चीज को बरामद कर लिया है। Weapons hurled at two groups of inmates in Haryana jail
Effective aluminium scrap inspection Aluminium waste management techniques Metal waste salvage