सत्य खबर, चंडीगढ़।Weather changed again in Haryana: Rain started in Panipat
हरियाणा में दो दिन बाद फिर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल पानीपत में बारिश शुरू हो चुकी है। जिससे यहां का मौसम सुहावना हो गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 22 सितंबर से बारिश के आसार जताए हैं। विभाग ने सूबे के 10 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 24 घंटे के दौरान हरियाणा के 5 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश रेवाड़ी में 6.5 MM, महेंद्रगढ़ 5.5, कुरुक्षेत्र में 1.0 और अंबाला में 0.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
22-23 सितंबर को इन जिलों में अलर्ट
हरियाणा में मौसम विभाग ने 22 सितंबर से अलर्ट जारी किया है, यह 23 सितंबर को भी जारी रहेगा। 22 को उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनागर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में दक्षिण और दक्षिण पूर्व के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद में यलो अलर्ट है। वहीं 23 को 17 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं।
Also read : अश्लील वीडियो का शिकार हुई महिला रेसलर आई सामने,जानिए क्या कहा
सितंबर में 48% कम बारिश
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा में सितंबर का पहला सप्ताह बारिश की गतिविधियों के लिहाज से सूखा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार सितंबर की अवधि में राज्य के बारिश के स्तर में भारी कमी दर्ज की गई। सितंबर में अब तक 48% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य श्रेणी में आंका गया है।
सीजन में अब तक 406.6 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि यह आंकड़ा अभी भी सामान्य बारिश से 54 एमएम कम है। यानी जब राज्य में 460 एमएम बारिश होगी तो मानसून का कोटा पूरा होगा।