सत्य खबर, चंडीगढ़। Weather update: Rain alert in these cities of Haryana
हरियाणा के 4 शहरों में अल सुबह ही मौसम बदल गया। मौसम विभाग ने 4 शहरों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अंबाला, कालका, नारायणगढ़, पंचकूला में हल्की से मध्यम बारिश हाेने की वॉर्निंग जारी की है। वैसे मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव रहने से हवाओं में बदलाव होने की संभावना जताई थी। मौसम में इस बदलाव से 16 और 17 अक्टूबर को राज्य के कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश होने से शहरों में प्रदूषण कम होगा, साथ ही AQI में गिरावट देखने को मिलेगी।
बारिश को लेकर यलो अलर्ट
इधर चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से 15 और 16 अक्टूबर को मौसम विभाग की ओर से सूबे के सभी जिलों के यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि उत्तर हरियाणा के साथ ही दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा और पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
18 से चलेंगी उत्तर पश्चिमी हवाएं
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हरियाणा में 18 अक्टूबर से उत्तर पश्चिमी हवाएं फिर से चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। इधर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम में इस बदलाव से रात के तापमान में गिरावट आने से लोगों को ठंड का एहसास होगा।
दिन के तापमान में कोई बदलाव नहीं
Also Read: 15 अक्टूबर का राशिफल :इन पर होगी माता रानी की विशेष कृपा
हरियाणा में अभी दिन के तापमान में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। 24 घंटे के आंकड़ों को देखें तो हिसार का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि को दर्शाता है। वहीं अंबाला और पंचकूला का सबसे कम 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पंचकूला की रातें प्रदेश में अभी तक सबसे ठंडी हो रही हैं, यहां न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया है।