rain in these states today
सत्य खबर, नई दिल्ली । दिवाली के बाद से ही उत्तर भारत के राज्यों में हल्की-हल्की ठंड शुरू हो गई है। अब पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश भी होने लगी है, जिससे वहां रहने वाले लोगों को दोहरी मार पड़ रही है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है। उधर, मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग बारिश और बर्फबारी के चलते बंद कर दिया गया है। मुगल रोड अभी भी बंद है। यातायात विभाग ने आज सुबह ट्वीट करके कहा, ‘मुगल रोड और एसएसजी (श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी) रोड बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है।’ मौसम अधिकारी ने बताया कि बारिश के बीच मेहर, रामबन में रुक-रुक कर पथराव हुआ, इसके बावजूद श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग खुला रहा। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात पूरे केंद्र शासित प्रदेश में बारिश और हिमपात हुआ। यह केंद्र शासित प्रदेश के निवासियों के लिए ठंडी रात थी। कश्मीर घाटी के ग्रामीण इलाकों में तो बहुत ठंडी पड़ रही है।rain in these states today
कितना रहेगा आपके शहर का तापमान?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो वातावरण में आज भी स्मॉग छाया रह सकता है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां पर भी आसमान साफ रहने वाला है। हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। भोपाल का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Also check these news links:
गुजरात में इस सीट पर हो सकती है रविंद्र जडेजा की पत्नी और बहन के बीच चुनावी जंग,जानिए कैसे
गृह मंत्री अनिल विज के नाम पर 12 लाख रुपए हड़पे, जानिए क्या है मामला
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया आदमपुर के नतीजों का स्वागत
जीत के लिए बीजेपी-जेजेपी के सभी साथियों और आदमपुर का धन्यवाद – दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़ में छाए रहेंगे बादल
इसके अलावा, चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आसमान में हल्के काले बादल छाए रहेंगे। उत्तराखंड के देहरादून की बात करें तो यहां आज का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादलों के छाए रहने की संभावना है।
लखनऊ में 31 डिग्री तक जा सकता है तापमान
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह के शाम हल्का कोहरा छाया रह सकता है। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। बिहार के पटना में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 19 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 31 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आसमान में दिन के समय धूप खिली रहेगी।rain in these states today
कश्मीर, हिमाचल में आज होगी बर्फबारी और बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में 7, 9 और 10 नवंबर को मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। इसके अलावा, उत्तराखंड में छह और सात नवंबर को बर्फबारी और बारिश होगी। वहीं, पंजाब में सात नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो यहां अब भी कई राज्यों में बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में आज मध्यम बारिश हो सकती है।
Aluminium alloy recycling Aluminium scrap reuse options Metal salvaging