सत्य खबर, चण्डीगढ़ । Welcome to Randeep Surjewala
कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह भूरा ने बताया कि कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत से हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम सीमा पर है। सांसद एवं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला की पिछले एक साल से कर्नाटक में की गई अथक मेहनत और रणनीतिक कौशल की बदौलत कांग्रेस प्रदेश में विजय पताका लहराने में सफल हुई। गौरतलब है कि रणदीप सिंह सुरजेवाला कर्नाटक प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी हैं। इस ऐतिहासिक विजय से हरियाणा समेत पूरे देश के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रदेश के कार्यकर्ता सुरजेवाला से मिलकर नागरिक अभिनंदन करने का समय मांग रहे थे। शुरू में तो सुरजेवाला कार्यकर्ताओं को समझाते रहे कि ऐसी कोई जरूरत नहीं है। कार्यकर्ताओं की जिद के सामने आखिर सुरजेवाला को समय देना पड़ा।
also read : इस दिन से इस दिन तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
स्वागत की तैयारियों को लेकर विभिन्न हलको के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकें हुई जिसमें सुरजेवाला के प्रस्तावित स्वागत में 14 जून को हार्दिक अभिनंदन समारोह की तैयारियों पर चर्चा की। सुरजेवाला के जोरदार स्वागत के लिए क्षेत्रों की जनता का जनसैलाब उमड़ेगा है। भूरा ने बताया 14 जून को सुरजेवाला सुबह टिकरी बार्डर के रास्ते कैथल को रवाना होंगे। बहादुरगढ, सांपला, रोहतक, जुलाना, जींद, उचाना,नरवाना व कलायत सहित करीब 30 स्थानों पर उनके समर्थक व आम जनता सुरजेवाला का भव्य स्वागत करेंगे। शाम को कैथल पहुंचेंगे जहां उनका कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे। रणदीप सुरजेवाला ने अपनी कार्यक्षमता और कार्यकुशलता की बदौलत पूरे देश में हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 14 जून के नागरिक अभिनंदन समारोह के लिए जी तोड़ मेहनत करने का आह्वान किया। 14 जून को होने वाला नागरिक अभिनंदन समारोह से हरियाणा में सरकार और व्यवस्था परिवर्तन के आंदोलन का आगाज होगा। Welcome to Randeep Surjewala