सत्य खबर मध्य प्रदेश : Will the Assembly change after the Women’s Reservation Bill???
नारी शक्ति वंदन विधेयक को लोकसभा में पेश कर दिया गया है। देश के दिल मध्य प्रदेश में भी इस बिल को लेकर सियासी धड़कनें तेज हो गई हैं, क्योंकि प्रदेश में दो महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा सदस्यों की संख्या 230 है। वर्तमान में प्रदेश की 21 महिला विधायक हैं। इस बार के चुनाव के लिए बीजेपी ने 39 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है जिसमें से 4 महिलाएं भी शामिल हैं। नारी शक्ति वंदन विधेयक के कानून बनकर लागू होने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में क्या बदलाव आएगा, आइएआपको बताते हैं
मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं। वर्तमान में यहां पर 21 महिला विधायक प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जबकि पुरुष विधायकों का दबदबा ज़्यादा है। एक अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण वाले कानून के लागू होने पर मध्यप्रदेश विधानसभा में महिलाओं का दबदबा बढ़ सकता है। करीब 76 महिला विधायकों का होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अन्य सीटों से भी महिलाओं को चुनाव लड़ने का अधिकार प्राप्त होगा।कांग्रेस की प्रमुख नेत्री शोभा ओझा ने कहा कि 33 प्रतिशत महिलाओं का चुनकर लोकसभा और विधानसभा में जाना गौरव की बात होगी।
Also Read: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में खुल रही है BJP नेताओं की पोल
अब तक 10-12 प्रतिशत से अधिक महिलाएं कभी सदन में पहुंच ही नहीं पाईं। महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ने से भ्रष्टाचार में कमी आएगी, राजनीतिक गंदगी सुधरेगी, राजनीति में शुचिता बढ़ेगी। बाक़ी आप इस खबर को लेकर क्या सोचते है कमेंट कर के जरुर बताएँ।।।