राष्‍ट्रीयहरियाणा

गुरुग्राम के रवि नगर में महिला की चाकू मारकर हत्या पति पर जताया शक

सत्य ख़बर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :

गुरुग्राम शहर के रवि नगर इलाके में एक महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का शक महिला के पति पर जताया है पुछताछ के लिए मृतका के पति को हिरासत में लिया है।

Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!
Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!

मिली जानकारी के अनुसार

गुरुग्राम के सैक्टर 9 थाना क्षेत्र के रवि नगर एक्सटेंशन गली नंबर 6 में मृतका ममता उर्फ प्रियंका अपने पति गंगा राम के साथ रहती थी। जो मुलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। शनिवार की रात साढ़े 8 बजे महिला का अपने पति के साथ खाने को लेकर झगड़ा हो गया था। रात तकरीबन 3 बजे महिला के पति ने पुलिस को अपनी पत्नी के घायल होने की सूचना दी।

Odisha News: एंबुलेंस का दावा निकला खोखला! आठ किलोमीटर तक कंधे पर शव लेकर चला परिवार
Odisha News: एंबुलेंस का दावा निकला खोखला! आठ किलोमीटर तक कंधे पर शव लेकर चला परिवार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला की मौत हो चुकी थी। उसकी चाकू से गोद कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वही महिला के पति को पुछताछ के लिए हिरासत लिया है। पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है कि महिला को चाकू उसके पति ने ही मारा है या किसी अन्य ने हमला किया है। पुलिस का कहना है कि शक के आधार पर मृतक के पति को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

Back to top button