सत्य खबर हरियाणा
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को कहा कि बरोदा उपचुनाव में आवेदन करने वाले प्रत्याशियों के अलावा भी प्रत्याशी हो सकता है। चुनाव कार्यसमिति की बैठक के बाद सीएम के साथ मिलकर इस बारे जल्द फैसला लेकर घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह जनता का प्यार व समर्थन मिल रहा है, निश्चित रूप से गठबंधन का उम्मीदवार रिकार्ड जीत दर्ज करेगा।
धनखड़ रविवार को जिले के गांव सांवड़ में पंवार खाप की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। समारोह में पंवार खाप ने धनखड़ के साथ-साथ जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार व पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढी को भी सम्मानित किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के गठन का होमवर्क पूरा हो चुका है। जिस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मोहर लगनी बाकी है जो बिहार चुनाव के बाद घोषणा कर देंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=s_-EHTfUZsw
धनखड़ ने कहा कि किसान अपनी कपास को बेचने की जल्दबाजी न करें, सरकार एमएसपी रेट पर ही खरीदेगी। महम से विधायक बलराज कुंडू पर एफआईआर दर्ज होने पर धनखड़ ने कहा कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो एफआईआर दर्ज हुई है। न्यायपालिका पर भरोसा रखें विधायक, गलत नहीं किया तो न्याय मिलेगा। धनखड़ ने राहुल गांधी की हरियाणा यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल की यात्रा के पीछे राबर्ट वाड्रा की टीम चल रही थी। क्योंकि उनकी निगाह अब भी किसानों की जमीन पर ही है।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-25-%e0%a4%a8%e0%a5%87/
धनखड़ ने कहा कि भविष्य में इस क्षेत्र में बौंद कलां को तहसील का दर्जा दिलाने का भरसक प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर पंवार खाप प्रधान सतपाल पंवार, पूर्व प्रधान बाबू सिंह, भिवानी जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, नप चेयरमैन संजय छपारिया, सुनीता दांगी व अन्य मौजूद रहे।
कांग्रेस के तीन मुख्यमंत्रियों ने किया था कृषि अध्यादेशों का मसौदा तैयार : कटारिया
अम्बाला (निस): केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने रविवार को यहां कहा कि एक समय कृषि अध्यादेशों का मसौदा कांग्रेस के ही तीन मुख्यमंत्रियों ने बनाया था। इसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा एवं मौजूदा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व अशोक गहलोत की अहम भूमिका रही थी। कटारिया बराड़ा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के हित में है। विपक्ष किसानों को बरगलाने का काम कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे झूठ की दुकानदारी चलाते हैं। इस मौके पर सांसद नायब सैनी, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, मंडल अध्यक्ष अमरनाथ घेलड़ी, रॉकी राणा, अमोलक सिंह मुल्तानी आदि मौजूद रहे।
Aluminum recycling technology advancements Aluminium scrap certification standards Scrap metal recovery strategies