सत्यखबर सफीदों, (महाबीर) – नगर की सामाजिक संस्था उड़ान ग्रुप चैरिटेबल ट्रस्ट ने आमतौर पर समाज से कटे हुए तीसरे वर्ग अर्थात किन्नर समाज को सम्मान प्रदान करते हुए उनके साथ होली खेली। ट्रस्ट की महिला विंग द्वारा संचालित नि:शुल्क बालिका सिलाई एवं कंप्यूटर सैंटर पर किन्नरों को आमंत्रित किया और उनके साथ महिला दिवस व होली मिलन कार्यक्रम मनाया।
कार्यक्रम में किन्नर समाज से गंगा महंत और उनके अन्य किन्नर साथियों ने शिरकत की। गंगा महंत ने बताया कि आज जो सम्मान हमें उड़ान ट्रस्ट द्वारा दिया गया है उसके लिए वे ट्रस्ट के पदाधिकारियों के धन्यवादी हैं। गंगा महंत ने कहा कि आज वो इस कार्यक्रम में आकर बहुत खुश है और ट्रस्ट की उन्नति की कामना करते हैं। सैंटर संचालिका ज्योति थनई ने बताया गया कि किन्नर समाज के साथ होली खेलने का मकसद समाज मे जागरूकता फैलाना है कि किन्नर भी समाज का अहम अंग हैं। इस समाज को भी उतना ही सम्मान मिलना चाहिए जितना सबको मिलता है।
कार्यक्रम में ट्रस्ट की महिला विंग, छात्राओं व किन्नर समाज ने मिलकर रंगों और फूलों के साथ जमकर होली खेली। इस मौके पर सुशील वर्मा, गीतांजलि कंसल, कविता शर्मा, मोनिका शर्मा, अनुपमा, सिंपी जैन, परमजीत कौर, रेमकला, गीता, निशा, दीपा, रनी, हर्षिता, झलक व नंदिनी सहित काफी महिलाएं एवं बालिकाएं मौजूद थी।
Aluminium recycling waste optimization Scrap aluminium inspection standards Scrap metal reclaiming