हरियाणा

कश्मीर समस्या कांग्रेस पार्टी की देन – सुरेश भट्ट

सत्यखबर रोहतक (दिनेश कौशिक) – पूरा देश आज धारा 370 के खत्म होने पर जश्न मना रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी इस जश्न को मनाने में पीछे नहीं हैं। रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में बम पटाखे जलाकर ढोल नगाड़ों के साथ धारा 370 को खत्म करने का जश्न मनाया। यही नहीं एक दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। प्रदेश के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने तो यह कह दिया जो धारा 370 कांग्रेस की देन थी, उसे आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खत्म कर एक इतिहास रच दिया है। धारा 370 की आड़ में आतंकवादी राजनेताओं के साथ मिलकर अपने नापाक मंसूबों में कामयाब हो रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी स्थापना के समय से ही जम्मू कश्मीर में दो निशान दो प्रधान और दो विधान के खिलाफ थी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। कुछ सुधार भी हुए थे, लेकिन धारा 370 की वजह से वहां आतंकवादी और राजनेता आपस में मिलकर अपनी स्वार्थ सिद्धि करने में लगे हुए थे। जिस पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह गृह मंत्री अमित शाह ने बिल्कुल पूर्ण विराम लगा दिया है। जो वायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता व कश्मीर के लोगों के लिए किया था, वह वायदा पूरा कर दिया है। जिसके लिए धन्यवाद देते हैं।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

विपक्षी पार्टियों द्वारा विरोध किए जाने पर जवाब देते हुए भट्ट ने कहा की कश्मीर समस्या की देन ही कांग्रेस पार्टी की है, आजादी के बाद जिस समय भारत के एकीकरण का काम हो रहा था, सिर्फ एक रियासत पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पास थी और उसे ही वह पूरा नहीं कर पाए तथा जम्मू कश्मीर समस्या को नासूर के तौर पर छोड़ गए थे। जबकि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 565 रियासतों को भारत में शामिल कर दिया था। कांग्रेस द्वारा केवल कुछ राजनीतिक दलों को फायदा पहुंचाने के लिए इस समस्या को ज्यों का त्यों बरकरार रखा गया।

कांग्रेस ने तो अपने मेनिफेस्टो में भी धारा 370 को ना हटाने का निर्णय लिया था। नतीजा उनके सामने कांग्रेस के हालात देश में खराब हो चुके हैं। उनके विरोध से कुछ होने वाला नहीं है। जहां तक अलगाववादियों की धमकी की बात है, तो उनका काम केवल धमकियां देना है, अगर धमकियों से सरकार डर जाए तो फिर वह सरकार कैसी। यह देश का मुद्दा था, जिसे भाजपा ने पूरा किया है। इसमें किसी प्रकार की वोट बैंक की राजनीति नहीं है। क्योंकि भाजपा के लिए देश पहले और राजनीति बाद में। इस फैसले से कश्मीर की जनता को बहुत लाभ मिलेगा।

Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां
Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां

Back to top button