सत्य खबर, चंडीगढ़, रिजवान अहमद
किसान आंदोलन में कांग्रेस की भूमिका को लेकर हरियाणा में बवाल मचा हुआ है जिसके चलते हरियाणा विधानसभा बजट सत्र में भी आंदोलनकारियों में कांग्रेस की भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए हैं जिसमें मंत्री कवंर पाल गुज्जर ने साफ कहा कि ये आंदोलन सिर्फ कांग्रेस के द्वारा चलाया जा रहा है तो वहीं सदन में किसानों को गद्दार बताने के आरोपों में घिरे अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल ने सबूतों के साथ आज पूरी से कांग्रेस की पोल पट्टी खोल कर रख दी है और उनके घर के बाहर किए एक प्रदर्शन में शामिल हुए कांग्रेसी लोगों की एक फोटो विद नेम मीडिया के सामने रख दी|
असीम गोयल ने बताया कि इन्होंने जान से मारने की धमकी से लेकर 302 लगवाने तक की धमकी दी थी| विधायक ने कहा कि आज के समय इस चित्र से साफ है कि आंदोलन में कांग्रेस के कई प्रदेश स्तर के नेता हैं जो आंदोलन को भड़का रहे हैं| असीम गोयल ने साफ कहा कि हुड्डा सदन में कुछ कहते है और उनकी कांग्रेस सदन के बाहर कुछ करती है| इस दौरान गोयल ने आंदोलनरत किसानों से अपील करते हुए कहा कि वो अपने आंदोलन की पवित्रता को बनाए रखें और कांग्रेस के राजनितिक उल्लू को सीधा ना होंने दे|
यह भी पढ़े:- सोहना : देवी लाल स्टेडियम गेट के पास मिला युवक का शव
बता दें कि किसान आंदोलन में कांग्रेस की भूमिका की पोल पट्टी खोलने के बाद विधायक असीम गोयल ने धमकी देने वाले लोगों को बड़ी नसीहत देते हुए कहा कि जो साथ किसी के उकसावे में आकर इतनी बड़ी बात कर रहे हैं| कांग्रेस इनके माध्यम से कांग्रेस अपना राजनितिक उल्लू सीधा कर रही है|
Aluminium scrap compactor Aluminium scrap stockpile assessment Scrap metal inspection