सत्य खबर
कुरुक्षेत्र : गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर तीर्थ का श्रीकृष्णा प्रोजेक्ट का दायरा बढ़ने जा रहा है। अगले बरस तक उपदेश स्थली तीर्थ की काया बदली नजर आएगी। इस प्रोजेक्ट पर 200 करोड़ रुपए के काम होने हैं। पहले चरण में करीब 39 करोड़ से काम होगा। इसमें ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर, नरकातारी, अमीन व सन्निहित सरोवर को शामिल किया है। इसके तहत 95.5 करोड़ का बजट मिल चुका है। दूसरे चरण में 100 करोड़ से काम होंगे।
आठ थीम
ज्योतिसर में पुरानी झील एरिया में अलग-अलग 8 थीम पर काम होंगे। इनमें कुरुक्षेत्र, महाभारत व गीता आदि को शामिल किया है। इन सबके लिए अलग-अलग बिल्डिंग व सेक्शन होंगे।
https://sat.magzian.com/%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A5%81-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A5%82%E0%A4%B7%E0%A4%A3-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%AC%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%89%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A/
युद्ध का अहसास
महाभारत बिल्डिंग में युद्ध का अहसास पर्यटकों को होगा। यहां महाभारत के कारण और 18 दिन चले युद्ध में क्या-क्या हुआ, उसके बारे में पर्यटक जान सकेंगे। केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि यह काम अलगे एक साल में पूरा होगा। इससे तीर्थ की अलग पहचान होगी।
Aluminium recycling outreach Aluminium scrap recycling services Metal scrap collection