भारतीय किसान यूनियन के आहवान पर हरियाणा के सभी टौल प्लाज़ा को अनिश्चित कालीन के लिये फ़्री कर दिया गया है….भारतीय किसान यूनियन अम्बाला उप ज़िलाध्यक्ष गुलाब सिंह ने कहा कि सरकार जब तक ये कृषि कानून वापस नहीं ले लेती तब तक हरियाणा के सभी टोल प्लाज़ा को फ़्री रखा जाएगा
बता दें की पहले ये तीन दिन के लिये किसानों द्वारा फ़्री कराए गये थे जो आज रात 12 बजे तक फ़्री रहना था….लेकिन BKU के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चंदूनी ने आदेश दिये कि जब तक सरकार कृषि के तीन कानूनों को वापस नहीँ ले लेती तब तक ये टोल प्लाज़ा फ़्री रहेंगे….बहराल टोल फ्री होने से टॉल मालिकों को एक दिन का कई करोड़ का नुकसान उठाना पड़ रहा है…अकेले अम्बाला शम्भू बॉर्डर पर टोल प्लाज़ा को एक दिन का 1 करोड़ से ज्यादा का नुक्सान उठना पड़ रहा है…अंबाला से राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट
Aluminium recycling experts Scrap aluminium pricing trends Non-ferrous metal scrap