सत्य खबर, नई दिल्ली
भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इंडस्ट्री के सुपर स्टारों में शामिल हैं। खेसारी एक अभिनेता होने के साथ ही एक प्रसिद्व गायक भी हैं। उन्होंने अब तक के अपने कैरियर में कई सुपरहिट फि ल्में दी हैं। वहीं खेसारी लाल अभिनय और गायकी के साथ सोशल मीडिया पर भी काफ ी सक्रिय रहते हैं। आए दिन खेसारी लाल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वहीं अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है। जिसको देखकर उनके फैंस हैरान हैं।
ये भी पढ़े… दिल्ली: 24 घंटे में सामने आए 3009 मामले, इतने लोगों ने गंवाई जान
दरअसल खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में खेसारी पोछा लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके नए हिट गाने का ऑडियो भी सुनाई दे रहा है। खेसारी का ये गाना परदेसिया है। इस गाने को खेसारी के फैंस बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं इसे भोजपुरी दर्शकों ने जबरदस्त प्यार दिया है। बता दें कि मात्र दो दिनों में इस गाने को यूट्यूब पर 70 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
इस वीडियो में खेसारी लाल यादव शर्टलेस होकर जमीन पर पोछा मारते नजर आ रहे हैं। वहीं इसमें खेसारी के परदेसिया गाने की हीरोइन श्वेता मेहरा का बोल्ड अंदाज भी नजर आ रहा है। खेसारी लाल यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफ ी वायरल हो गया है। इस वीडियो को उन्होंने अपने गाने के प्रमोशन के तौर पर बनाया है। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है घर में रहें, सुरक्षित रहें। वहीं उनके फैंस इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि घर पर रहकर चाहे पोछा लगाना पड़े पर बाहर ना निकले तभी कोरोना को हराया जा सकेगा।
Aluminium recycling transportation Scrap aluminium exports Scrap metal reclaiming and recycling yard