कल्याण संघ व सेवा भारती ने उपायुक्त को सौंपे मास्क व स्वैब पेपर
सत्य खबर, जींद, महाबीर मित्तल: कोरोना काल में स्वयं सेवी संस्थाएं जन सहयोग के लिए हाथ आगे बढा रही हैं। कोई संस्था कोविड मरीजों के लिए पौष्टिक भोजन,स्वच्छ जल उपलब्ध करवा रही है,तो कोई मास्क सेनेटाईजर ,फल इत्यादि उपलब्ध करवा रही है। इसी कड़ी में विमुक्त घुमंतू कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने अपनी गाढी कमाई से लगभग 15०० उत्तम गुणवत्ता के मास्क तथा स्वैट पेपर उपायुक्त को भेंट किये।
यह भी पढ़ें:-
उपायुक्त डॉ आदित्य दहिया ने विमुक्त घुमंतू कल्याण संघ व सेवा भारती द्वारा कोरोना काल में की जा रही जन सेवा की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इन विपरीत परिस्थितियों में मानव सेवा की भावना प्रकट कर एक दुसरे की मदद करना बहुत बड़ी बात है। इस तरह की परिस्थितियों में हर व्यक्ति को मानवता का परिचय देकर मानवता के प्रति अपना फर्ज निभाना चाहिए। उन्होंने इस संघ व संस्था के पदाधिकारियों से कहा कि वे बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी वे लोगों से मिलें तो उन्हें मास्क का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करें । क्योंकि मास्क व सैनिटाईजर का उपयोग कर कोरोना के फैलाव पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:-
उपायुक्त डॉ आदित्य दहिया को मास्क व स्वैब पेपर भेंट करने से पहले संघ के जिला प्रमुख मास्टर सुनिल व सेवा भारती के जिला अध्यक्ष शिव कुमार तथा पदाधिकारियों ने शहर की मलीन बस्तियों में जाकर लोगों को मास्क, सेनेटाईजर भेंट किये और उन्हें इनका उपयोग करने के बारे में भी प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कभी भी मास्क पहने बगैर घर से न निकलें । उन्होंने सरकार द्वारा गरीब कोविड मरीजों के इलाज के लिए चलाई गई योजनाओं की भी जानकारी दी। शहर की कई बस्तियों में मास्क बांटने के बाद संघ के पदाधिकारी नागरिक अस्पताल पहुंचे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी मास्क व स्वैब पेपर भेंट किये। इस अवसर पर सत्यवान, राजेश नायक,सोनू , मुख्य शिक्षक गुलशन ग्रोवर, राजेश शाहपुर व संस्था के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Copper scrap waste reduction practices Copper scrap buyers Metal reclaiming center
Copper cable scrap applications, Metal reprocessing facilities, Copper scrap purity testing