सत्य खबर, नई दिल्ली। दुनियाभर में फिर एक भारतीय के नाम का डंका बज रहा है, विश्व की टॉप कंपनियों में से एक ट्विटर की कमान अब पराग अग्रवाल के हाथों में सौंपी गई है। जी हां ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी के इस्तीफे के बाद अब भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक पराग अग्रवाल को कंपनी का नया सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) नियुक्त किया गया है। इस बड़ी उपलब्धि पर भारत से पराग को ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं, पराग अग्रवाल अब उन भारतीय सीईओ की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिनके बाथ विश्व की प्रमुख कंपनियों की कमान है।
दुनिया में बजा पराग अग्रवाल का डंका सोशल मीडिया पर शायद ही ऐसा कोई प्लेटफार्म बचा होगा जहां पराग अग्रवाल के नाम की चर्चा न हो। ट्विटर के सीईओ (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) के तौर पर पराग अग्रवाल के नाम की घोषणा के बाद से हर कोई उनके बारे में सर्च कर रहा है। पराग की पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल, उनके बारे में लोग गूगल पर तरह-तरह के सवाल सर्च कर रहे हैं। इनमें से सबसे कॉमन सवाल उनकी सैलरी को लेकर पूछा गया है।
पराग अग्रवाल को कितनी सैलरी मिलेगी? गूगल पर पराग अग्रवाल को लेकर पूछा गया यह सबसे कॉमन सवाल है, कई लोग सीईओ के तौर पर उनकी मंथली और सालाना सैलरी के बारे में जानना चाहते हैं। आपके इस सवाल का जवाब हम दे देते हैं। ट्विटर के चुने गए नए बॉस यानी सीईओ पराग अग्रवाल को कंपनी की फाइलिंग के अनुसार 1 मिलियन डॉलर सालाना वेतन मिलेगा। भारतीय मुद्रा में यह राशि लगभग 7,50,54,500 रुपए होती है।
बोनस के साथ 12.5 मिलियन डॉलर का स्टॉक इसके अलावा पराग को ट्विटर की तरफ से बोनस के साथ-साथ प्रतिबंधित स्टॉक यूनिट और 12.5 मिलियन डॉलर की कीमत के प्रदर्शन-आधारित स्टॉक यूनिट भी दिए जाएंगे। ट्विटर से पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी भी पराग अग्रवार का पशंसक रहे हैं, उन्होंने कहा था कि कंपनी को बदलने के लिए पराग ने कई महत्वपूर्ण फैसले लेने में मदद की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पराग ने कंपनी का कार्यभार संभाल लिया है।
Scrap metal shredding (including aluminum) Aluminium scrap tertiary processing Metal reclaiming
Metal recyclability Ferrous baling Iron reclamation and reprocessing
Ferrous waste baling, Iron repurposing plant, Scrap metal processing facility