सत्य खबर, जींद।
जींद के सिविल अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया जब एक कोरोना मरीज महिला के साथ आई 2-3 अटेंडेंट महिलाओं ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अंकित के साथ हाथापाई कर दी। यही नहीं एक महिला ने तो थप्पड़ भी जड़ दिया। महिलाओं का आरोप था कि डॉक्टर इलाज में कोताही बरत रहे हैं। बार-बार बुलाने पर मरीज देखने नहीं आ रहे हैं।
बता दें कि अस्पताल में कई दिन से महिला राजपति कोरोना वार्ड में दाखिल थी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। महिला मरीज ने सुबह करीब 10 बजे दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन उन्हें शव नहीं सौंप रहा है।
वहीं डॉक्टर के साथ दुव्र्यवहार व मारपीट से गुस्साए अन्य डॉक्टर भी लामबंद हो गए। सिविल अस्पताल के एमएस डॉ. गोपाल व डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला के नेतृत्व में सीएमओ के पास कार्रवाई की मांग करने के लिए पहुंचे। डेडबॉडी के लिए मृतक महिला के परिजन भी सीएमओ कार्यालय में पहुंच गए।
ये भी देखें…
https://youtu.be/vY-8r1PqGwA
https://youtu.be/vY-8r1PqGwA
उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने लापरवाही बरती है। सीसीटीवी फुटेज में पाया कि डॉक्टर 4 से 5 बजे तक 1 घंटे के अंतराल में मरीजों को देखने के लिए 4-5 बार गए थे। सीसीटीवी में सामने आया कि डॉक्टर वार्ड से बाहर निकल रहे हैं। महिला डॉक्टर से हाथापाई कर थप्पड़ मारती है। शनिवार सुबह महिला ने माफी मांगी तो डॉक्टरों ने माफ कर दिया। महिला ने कहा कि वो मां की हालत देखकर मानसिक संतुलन खो बैठी थी। वहीं इस घटना की चर्चा अस्पताल परिसर में खूब होती रही।
Safety precautions in handling aluminum scrap Aluminium recycling system Emissions control in metal recycling