997 मरीजों में से अब तक 667 ठीक होकर लौटे
सत्यखबर चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट) – प्रदेश में कोरोनावायरस से 15वीं मौत हुई। जींद के 52 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ने अग्रोहा में दम तोड़ दिया। वह कैंसर से भी पीड़ित था। उधर,राज्य में संक्रमितों की संख्या एक हजार के करीब पहुंच गई है। बुधवार को 25 नए मामले आए हैं। इससे संक्रमित लोगों का आंकड़ा 997 हो गया।
पिछले 24 घंटे में फरीदाबाद में 7, गुड़गांव व कुरुक्षेत्र में 6-6, सोनीपत व पानीपत में 2-2, जींद, झज्जर में 1-1 मरीज मिला है। वहीं, 39 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। गुड़गांव में 17, झज्जर में 20 और फतेहाबाद व कुरुक्षेत्र में 1-1 मरीज ठीक हुए हैं। इससे अस्पताल से डिस्चार्ज होने वालों का आंकड़ा 667 हो गया है। 15 मौत के बाद फिलहाल 315 एक्टिव मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।
Aluminium scrap stakeholder engagement Scrap aluminium trading platform Metal scrap storage