सत्यखबर टोहाना (ब्यूरो रिपोर्ट) – हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने टोहाना विधानसभा क्षेत्र की जनसंख्या की दृष्टि से बड़ी ग्राम पंचायतों को 30 लाख रुपये और छोटी ग्राम पंचायतों को 15 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की है। उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायतों से कहा है कि वे इस धनराशि से विधायक द्वारा गांव स्तर पर बनाए गए घोषणा पत्र के तहत प्राथमिकता के आधार पर कार्य करवाना शुरू करें। उप मुख्यमंत्री रविवार को टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बिढ़ाईखेड़ा में टोहाना के विधायक देवेन्द्र सिंह बबली द्वारा आयोजित मधुर मिलन समारोह व धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने मौजूद हजारों लोगों की भीड़ को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। विधायक देवेन्द्र सिंह बबली के नेतृत्व में टोहाना क्षेत्र की जनता ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा तथा घोड़े के साथ घुड़सवार ने गाजे-बाजे व गीतों के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया।
उप मुख्यमंत्री ने टोहाना में गल्र्ज कॉलेज बनाने की मांग पर कहा कि अगर कोई ग्राम पंचायत इसके लिए जमीन देने के लिए तैयार है तो प्रदेश सरकार यह फैसला भी जनहित में लेगी। बस अड्डा की मांग पर भी उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत से जमीन देने के लिए आगे आने का आह्वान किया है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि टोहाना विधानसभा क्षेत्र की जनता ने हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ वोट देकर उनके प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह बबली को चुनकर भेजा है, वह अपने आप में इतिहास है। उन्होंने कहा कि टोहाना विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में अग्रणी बनाया जाएगा। टोहाना हलके के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने टोहाना के विधायक देवेन्द्र सिंह बबली द्वारा विकास के लिए रखी गई हर मांग को पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि टोहाना की जनता ने 11 महीने पहले संघर्ष की शुरूआत करके एक संगठन को खड़ा करने में जो भूमिका निभाई है, वह काबिले तारीफ है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के जनादेश के बाद प्रदेश में स्थाई सरकार हो और प्रदेश विकास के मामले में आगे बढ़ सके, इसके लिए जननायक जनता पार्टी के विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि 11 महीने पहले बनाया गया संगठन आज सरकार में हिस्सेदार है और लोगों के हित में निर्णय लेने की भी हिस्सेदारी रखता है।
उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि जननायक जनता पार्टी चुनाव में जनता से किए हर उस वायदे को निभाएगी, जिसे उन्होंने जन संकल्प पत्र में शामिल किया था। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में ही छात्रों के हित में 50 किलोमीटर के दायरे में एचटेट की परीक्षा करवाने और ग्राम पंचायतों की अनुशंसा पर गांव में शराब ठेके बंद करने की मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के लिए बुढ़ापा पेंशन में प्रदेश की 62 दिन की सरकार ने 250 रुपये की बढ़ोतरी करके अपने वायदे की दिशा में आगे बढऩे का काम किया है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन के लिए जो वायदा उन्होंने किया है, उसे वे निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो ने अपने छह साल के काल में बुढ़ापा पेंशन 100 रुपये से 300 रुपये की और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार ने 10 साल में उस पेंशन को 1000 रुपये तक ही किया। उन्होंने कहा कि हमने 62 दिन में ही उसमें 250 रुपये की बढ़ोतरी करके अपने वायदे पर आगे बढऩे का संकल्प दोहराया है।
वहीं जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने मधुर मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन की सांझा सरकार से लोगों को जो उम्मीदें है, उन्हें पूरा किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जोड़ी हरियाणा को चार-चांद लगाने का काम करेंगे। जननायक जनता पार्टी ने जो वायदे जनता से किए है, उनको पूरा किया जाएगा और गठबंधन की सरकार न्यूनतम सांझा कार्यक्रम के तहत विकास कार्य करेगी। उन्होंने टोहाना हलके की जनता का धन्यवाद किया कि उन्होंने यहां से भारी बहुतम से देवेन्द्र सिंह बबली को जीताकर भेजा है। उन्होंने कहा कि टोहाना के विकास के लिए वे देवेन्द्र सिंह बबली के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
टोहाना के विधायक एवं मधुर मिलन समारोह के संयोजक देवेन्द्र सिंह बबली ने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें जनसेवा का मौका दिया है, वे उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वे कोई राजनैतिक परिवार से नहीं आते, उनके परिवार ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी और सामाजिक सेवा में अपनी भागीदारी निभाई है। सेवा को ही माध्यम बनाकर वे जनता के बीच गए और जनता ने भी जात-पात, धर्म और पार्टी से ऊपर उठकर भाईचारे का संदेश देते हुए उन्हें विधानसभा में भेजा है।
उन्होंने कहा कि टोहाना की हमेशा सत्ता में भागीदारी रही है, फिर भी टोहाना में उतना विकास कार्य नहीं हो पाया, जितना की यहां की जनता की उम्मीदें थी। उन्होंने कहा कि टोहाना में जनता की अनेक समस्याएं है, उनको पूरा करने का अब वह समय आया है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से कहा कि वे टोहाना को विकास के मामले में अग्रणी बनाएं। विधायक ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष टोहाना व जाखल में गल्र्ज कॉलेज बनाने, टोहाना में बस अड्डे का निर्माण, नागरिक हस्पताल का नवीनीकरण, रिक्त पदों को भरने, टोहाना को डार्क जोन से बाहर निकालने सहित अनेक गांवों में बिजली, सडक़ व पेयजल आपूर्ति की मांग रखी।
मधुर मिलन समारोह को राज्य मंत्री अनूप धानक, विधायक ईश्वर सिंह, विधायक रामकरण काला, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र लेगा, चेयरमेन नेतराम डाबला व रमेश भादू ने भी संबोधित किया। समारोह एवं धन्यवाद रैली में लोगों ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया और मधुर मिलन कार्यक्रम को प्रदेश तथा दूर-दराज के क्षेत्रों से आए लोगों ने की सराहना। जनता ने यहा तक कहा कि यह रैली नहीं बल्कि रैला है। अपार भीड़ में महिलाओं की संख्या भी पुरूषों से कम नहीं थी।
इस अवसर पर पवन खरखौदा, राजेन्द्र लितानी, अजय संधू, पंकज झांझड़ा, राकेश सिहाग, सुरेन्द्र लोहान दुबई, गुरूग्राम के डिप्टी सीनीयर मेयर गजे सिंह कबलाना, अनिल छिल्लर, कृष्ण कंबोज, मनोज बबली, विनोद बबली, मेहर सिंह, राजबीर संधू, राधे बिश्रोई, निशांत कामरा, नत्थूराम, एसडीएम सुरेन्द्र सिंह बेनीवाल, कार्यकारी अभियंता कुलबीर सिंह, जीएम रोडवेज आरएस पूनिया, डीडीपीओ बलजीत ङ्क्षसह चहल, डीईटीसी डॉ वीके शास्त्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, विभिन्न गांवों के पंच-सरपंच, नंबरदार तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Aluminium recycling standards Aluminium recycling equipment maintenance Scrap metal assessment services