सत्य खबर, दिल्ली
राजधानी और एनसीआर के इलाके में किसान और पुलिस कर्मियों के बीच हाथापाई हुई और कई जगह माहौल खराब हो गया। उधर नांगलोई में किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने भी अलग तरीका अपनाया। यहां से गुजरने वाले किसानों के ट्रैक्टर मार्च को रोकने के लिए महिला पुलिसकर्मी भी सड़क पर बैठ गई।
https://sat.magzian.com/town-park-of-sirsa/
किसान दिल्ली की सीमा में प्रवेश करना चाह रहे थे। किसानों को ट्रैक्टर रैली करने के लिए पहले ही रूट तय कर दिए गए थे मगर वो नहीं मान रहे थे। वो दिल्ली की सीमा में रैली करना चाह रहे थे जिसकी वजह से पुलिसकर्मियों को किसानों को रोकने के लिए ये कदम उठाना पड़ा। ट्रैक्टर परेड के मसले पर किसान संगठनों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के बीच कुल 37 प्वाइंट पर दिल्ली की सीमाओं में प्रवेश करने को लेकर करार हुआ है। करार में यह भी साफ साफ बता दिया गया है कि तय NOC के मुताबिक अगर एक भी मुद्दे पर /पॉइंट पर अगर अवहेलना किया जाएगा तो तय NOC को रद माना जायेगा। हर सीमा से पांच- पांच हजार ट्रैक्टरों और पांच हजार लोगों को ही दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली की सीमाओं में घुसने की अनुमति दी गई है।
Scrap aluminium end-of-life solutions Aluminium scrap import duties Scrap metal dealer