हरियाणा

डॉ. नवीन रोहिला ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी की ग्रहण की सदस्यता

सत्यखबर होडल (ब्यूरो रिपोर्ट) – होडल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार डॉ.नवीन रोहिला ने अपने क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ दुनिया की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने डॉ.नवीन रोहिला को भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। डॉ.नवीन रोहिला ने सोमवार को एक प्रैस बयान जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

Liquor: हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लाख से ज्यादा का अवैध शराब जब्त
Liquor: हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लाख से ज्यादा का अवैध शराब जब्त

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश के हित में फैसले लिए है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह जी की लोकप्रियता लगातार बढ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में विकास कार्य किए गए है। होडल विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यो को गति प्रदान की गई है। डॉ.नवीन रोहिला ने कहा कि भाजपा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी देगी उसे बखूबी निभाने का कार्य करेगीं।

KMP Expressway
KMP Expressway पर अब सफर करना होगा महंगा, टोल दरों में हुई बढ़ोत्तरी 

Back to top button