सत्यखबर
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में मामूली बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। यह आंकड़ा मंगलवार के मुकाबले करीब 800 ज्यादा है। हालांकि, संक्रमण की वजह से होने वाली मौतों के आंकड़ों में कोई खास कमी नहीं हो रही। बीते 24 घंटे में नए केस 1.33 लाख सामने आए। जबकि पिछले 24 घंटे में 2,897 लोगों की मौत हुई।
राहत की बात यह रही कि इस दौरान 2 लाख 11 हजार 750 संक्रमित ठीक हो गए। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों के आंकड़े में 80,749 की कमी दर्ज की गई।
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 2.11 लाख पंहुची। अब तक कुल संक्रमित मामले 2.84 करोड़ हो चुके। अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 2.63 करोड़ हो चुकी है। इसी बीच अब तक 3.38 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके है। अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 17.08 लाख है।
Aluminum scrap repurposing Aluminium scrap recycling incentives Metal scrap yard