सत्य खबर, हिसार
हरियाणा के सभी जिलों में अलग-अलग दिन बारिश हो रही है। वहीं इस मानसून में एक असमानता भी देखी जा रही है। अब आने वाले दो दिन तक मानसून की बारिश पर हल्की ब्रेक लगेगी, लेकिन बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 26 जुलाई से फिर एक बार मानसून सक्रिय होगा। जिससे प्रदेश के सभी जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। वहीं समाचार लिखे जाते समय पानीपत में बारिश हो रही थी। जिससे यहां का मौसम सुहावना हो गया और पानीपत वासियों को गर्मी से राहत मिली है।
वहीं इस समय प्रदेश में गर्मी की बात करें तो हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दूसरी तरफ 26 जुलाई से मानसून हरियाणा राज्य में फि र से ज्यादा सक्रिय होने के आसार हैं। इसी वजह से 26 जुलाई रात्रि से 29 जुलाई के बीच राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़े…लड़कियों से रेट पूछकर छेड़छाड़ करने वालों ने मांगी लड़कियों से माफी जानिए क्यों
अब अगले दो से तीन दिन मानसून कम सक्रिय रहेगा। मानसून की टर्फ रेखा फिलहाल अनूपगढ़, सवाई माधोपुर, रीवा, अम्बिकापुर होते हुए उत्तर पाश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है और राजस्थान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। जिससे राज्य में 24 व 25 जुलाई को कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश होगी।
किसानों को सलाह देते हुए हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदनलाल खीचड़ ने कहा कि आगामी दो दिनों में बारिश के आसार कम हैं। इसलिए कपास में निराई गुड़ाई कर सकते हैं। वहीं धान में आवश्यकता होने पर सुबह शाम सिंचाई की जा सकती है। मॉनसून 26 जुलाई के बाद दोबारा सक्रिय होने के कारण कपास के खेत में पानी की निकासी को लेकर किसानों को व्यवस्था करनी चाहिए।
Aluminium scrap ingot production Domestic aluminium scrap market Metal recycling and recovery services