सत्य खबर, चण्डीगढ़
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीद्वार द्रौपदी मुर्मू हरियाणा बीजेपी और निर्दलीय विधायकों के साथ बैठक कर सकती हैं । चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली बैठक में द्रौपदी सभी विधायकों से अपने समर्थन में वोट की अपील करेंगी । चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू का स्वागत चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर ने किया।
*मध्य प्रदेश : पंचायत चुनावों में कहां क्या हुआ, जानिए पूरी जानकारी*
जिसके बाद द्रौपदी मुर्मू हिमाचल के लिए रवाना हो गई। दरअसल पहले बैठक चंडीगढ़ में होनी थी, किन्हीं कारणों से चंडीगढ़ का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा । जिसके बाद हिमाचल प्रदेश के बद्दी में द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया और तमाम विधायकों से अपने पक्ष में वोट की अपील की। हिमाचल से लौटने के बाद द्रौपदी मुर्मू हरियाणा के बीजेपी और निर्दलीय विधायकों के साथ बैठक कर सकती हैं।
Aluminium scrap melting furnace Aluminium scrap technology advancements Metal recovery and reprocessing center