सत्य खबर, महेंद्रगढ़
हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल और खरड़ में भंडारे में शामिल होने हरिद्वार से आई एक साध्वी को बंधक बनाकर कई दिन तक रेप किया गया। पुलिस ने एक मंदिर के महंत और उसके 3 सेवकों के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
भंडारे का निमंत्रण पाकर पहुंची थी
बताया गया है कि हरिद्वार से एक साध्वी को भंडारे का निमंत्रण देकर महेंद्रगढ़ बुलाया गया था। 31 जनवरी को साध्वी को निमंत्रण मिला था और इसके बाद वह 2 फरवरी को नारनौल पहुंच गई। दो दिन साध्वी मंदिर में रही। उसका आरोप है कि 4 फरवरी को मंदिर के महंत ने उसे नशीला पेय पिलाकर बेसुध कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद चार दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। महंत ने बार बार उससे रेप किया।
सेवक देते थे कमरे के बाहर पहरा
साध्वी का आरोप है कि महंत के तीन सेवकों ने भी उससे छेड़छाड़ की। महंत जब रेप करता तो वे कमरे के बाहर बैठ जाते थे, ताकि कोई अंदर न आए। 8 फरवरी को उसे जबरन दिल्ली की बस में बैठा कर रवाना कर दिया गया। साध्वी ने हरिद्वार पहुंच कर आपबीती बयां की तो उसे मामले की शिकायत पुलिस से करने को कहा गया। इस पर उसने महेंद्रगढ़ शहर थाना में शिकायत की।
यह भी पढ़े:- *चारा घोटाला केस: लालू प्रसाद के लिए आज का दिन अहम, होगा मंगल या जाना होगा जेल*
केस वापस लेने का दबाव
एसएचओ अश्विनी कुमार ने बताया कि साध्वी की शिकायत के आधार पर एक मंदिर के महंत और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साध्वी से जहां रेप हुआ, उन स्थानों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी तरफ साध्वी का कहना है कि महंत बड़ा प्रभावशाली है और उस पर कई लोग मामला वापस लेने के लिए दबाव डाल रहे हैं।
Aluminum scrap material testing Scrap aluminium upgrading Metal reclamation and reclaiming yard