सत्य खबर, नारायणगढ़, (सरिता धीमान)। आम आदमी पार्टी की पंजाब विधानसभा चुनाव में हुई जीत की खुशी में आप कार्यकर्ताओं ने नारायणगढ़ के मुख्य बाजार से होकर विजय यात्रा निकाली। विजय यात्रा के बाद आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान प्रभारी गुरपाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को पंजाब विधानसभा चुनाव में हुई जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पंजाब प्रदेश विधानसभा के चुनाव परिणाम से घबरा चुकी है और नगरपालिका और एमसीडी चुनाव समय पर नहीं करवा रही जिससे साफ है। भाजपा का लोकतंत्र से विश्वास उठ चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा में भी पंजाब की तर्ज पर जीत हासिल कर जनता को राहत दी जायेगी। इस अवसर पर जिला प्रधान गुरचरण सिंह, अम्बाला छावनी विधानसभा अध्यक्ष दिलबाग सिंह, लोकसभा अध्यक्ष रमेश दहिया, डिप्टी चौहान, बलविंद्र सिंह डैहर, ताज मोहम्मद, सुधीर राणा, रवि वालिया, सूरजपाल, कली राम, अश्वनी कश्यप, दीपक अव्वल, परमाल सिंह, रोहित कुमार, सुभाष राणा, मदन मोहन वर्मा, अमित कुमार, अभिषेक, सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Scrap metal recovery of aluminum Aluminium scrap recycling rates Metal reutilization yard