सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
श्रद्धा, समर्पण और ज्ञानपूर्वक किया गया योगाभ्यास हमें कष्ट, क्लेश व रोगों से मुक्ति दिलाता है। यह कहना है योगाचार्य एवं समाजसेवी डॉ धूप सिंह का, जो स्वयं तो नियमित योगाभ्यास करते ही हैं, बल्कि हर किसी को योग करने की सलाह देते हैं। लॉकडाउन से पहले वे नेहरू पार्क में साधकों की कक्षायें लेते थे, लेकिन अब पार्क में पाबंदी के बावजूद अपने घर में नियमित योग करते हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने पोते-पोतियों को प्रतिदिन योगाभ्यास करने में ढाल लिया है। कह सकते हैं डॉ धूप सिंह का घर, घर के साथ-साथ एक योगशाला का भी आभास कराता है। उनका कहना है कि नियमित योग करना केवल शरीर को ही तंदुरुस्त नहीं रखता, बल्कि यह हर बीमारी का नाशक भी है। इसलिए हर रोज योग करें तथा बीमारियों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि माना कि कोरोना वायरस की दवाई नहीं आई है, लेकिन नियमित योगाभ्यास से यह वायरस भी व्यक्ति के पास फटकने का दुस्साहस नहीं करेगा, क्योंकि योग भी अपने आप में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में एक अचूक दवा है।
Aluminium scrap containerization Aluminium scrap quality control Scrap metal reforming
официальная медицинская клиника экспертизы временной нетрудоспособности Москва купить медицинскую справку от врача задним числом официально в Москве сделать медицинскую справку задним числом официально в Москве