सत्यखबर,नई दिल्ली
काफी जद्दोहद के बाद आखिरकार पंजाब में कांग्रेस ने खत्म की कलह! सूत्रों के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह सीएम बने रहेंगे,जबकि सिद्धू को पंजाब की कमान मिलेगी। पंजाब कांग्रेस में चल रहे संकट को खत्म करने फॉर्मूला कांग्रेस ने निकाल लिया है। कांग्रेस पार्टी सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिंद्धू के बीच आम सहमति पर पहुंच गई है। नए फॉर्मूले में कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने रहेंगे और नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाएगा।
बता दें कि पंजाब कांग्रेस में पिछले करीब 2 महीने से कलह चल रही थी। कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज चल रहे थे। इसके अलावा कुछ अन्य विधायक भी सीएम को बदलवाना चाहते थे। जिसको लेकर दिल्ली दरबार में कई दौर की वार्ता हो चुकी थी।
इसके बावजूद बात नहीं बन रही थी। इस कलह को खत्म करने के लिए एक कमेटी भी बनाई गई थी। अब काफी जद्दोहद के बाद आखिरकार कांग्रेस आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद तय किया गया है कि सीएम तो कैप्टन अमरिंदर सिंह ही रहेंगे,जबकि पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को बनाया जाएगा।
Aluminum scrap and environmental impact Sustainable aluminium scrap management Metal waste analysis