सत्य खबर, नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में घरेलू विवाद में मां ने ऐसा कदम उठाया, जिसे सुनकर आप सिहर उठेंगे। घटना सैदपुर गांव की है। जहां पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी ने ऐसा गंभीर कदम उठाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। मां ने अपने ढाई साल के मासूम बच्चे को जहर देकर मार डाला।
हत्या की वजह अभी साफ नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे का मर्डर घरेलू विवाद के चलते किया गया है। बच्चा घर में इकलौता था। मां जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली ये घटना गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र की है। जहां सैदपुर गांव के रहने वाले आकाश की शादी करीब 5 साल पहले सोनम से हुई थी।
उनकी सिर्फ एक ही संतान थी। उनका इकलौता बेटा अक्षित। जिसकी उम्र महज ढाई साल थी। बीती रात मासूम बच्चा अक्षित अपनी दादी के पास सोया था। अक्षित के पिता आकाश ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे बच्चे की दादी अक्षित को उसकी मां सोनम के हवाले कर किसी काम से बाहर चली गई।
आरोप है कि इसी दौरान सोनम ने अपने मासूम बेटे को मच्छर मारने की दवा पिला दी। जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। कुछ देर बाद बच्चे का चाचा घर आया तो बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि बच्चे के पिता और मां के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद बच्चे की मां ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे का बिसरा प्रिजर्व किया गया है, जिससे मौत की वजह साफ हो सके। आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Aluminium scrap anodizing Aluminum recycling trends Scrap metal material testing