सत्य खबर, चण्डीगढ़
पांच राज्यों के चुनावी परिणाम पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इन परिणामों से स्पष्ट हुआ है कि देश से कांग्रेस पार्टी समाप्त हो गई हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज जनता समय के हिसाब से परंपरागत राजनीति से हटकर काम करने वालों में विश्वास रखती है। वे वीरवार को अपने भिवानी दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस में एक एक्सपेरिमेंट किया था लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपनी तमाम सीटों पर हार गए।
उन्होंने कहा कि ये दर्शाता है कि जनता अपना विकल्प ढूंढ चुकी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि आज यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा राज्यों में भाजपा व उनके सहयोगियों ने दोबारा अपने आपको मजबूत करके दिखाया हैं। ये जनता का प्यार है और जिस विकास की सोच के साथ एनडीए चल रहा है, ये उसका नतीजा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समय बदल रहा है और ढाई साल पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी यही चुनावी दृश्य देखने को मिले थे। उन्होंने कहा कि आज जनता पुरानी राजनीति से हटकर लोगों की लड़ाई लड़ने वाली राजनीति में ज्यादा विश्वास रखती है। आमजन का काम कैसे हो, जनता उस सोच के साथ आगे बढ़ती है।
*यूपी फिर कमल, योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में BJP दफ्तर में उड़ी गुलाल, लगे नारे*
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पहले हरियाणा और अब पंजाब में भी जनता ने धुरंधरों को छोड़कर नये चेहरों पर विश्वास जताया है और पांच-पांच, छह-छह बार से विधायक बन रहे नेताओं को बड़ी का हार का सामना करना पड़ा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि पंजाब में जनता बदलाव चाह रही थी और कांग्रेस के खिलाफ माहौल था, जिसके कारण पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिए। उन्होंने जीत के लिए पंजाब आप टीम को बधाई भी दी।
Aluminium scrap environmental stewardship Aluminium scrap market demand Metal recovery and repurposing solutions