पानीपत. सत्यखबर
लोकडाऊन 4 के चलते आज 74 दिन बाद भगवान व खुदा के दरबार खुलेंगे। अब भक्त मंदिर, मस्जिदाें, गुरुद्वाराें व चर्च में दर्शन के लिए जा सकेंगे, लेकिन पहले की तरह किसी चीज काे छू नहीं सकते। मंदिराें व मस्जिदाें काे सैनिटाइज कर पूरी तैयारी शुरू की गई है। 8 जून से जिले सहित पूरे देश में धार्मिक स्थल खोले जा रहे हैं। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में धार्मिक स्थलों को बंद करने का फैसला किया गया है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 5 जून काे गाइडलाइन जारी कर दी हैं।
परिसर में प्रवेश करने से पहले सभी को अपने हाथ और पैर साबुन से धोने होंगे। प्रवेश द्वार पर ही सबके शरीर का तापमान चेक किया जाएगा। केवल उन्हीं को प्रवेश मिलेगा जिनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं होगा। बगैर फेस मास्क पहने लोगों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित किया गया है
- एंट्री गेट : हैंड सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी, जिनमें काेराेना के लक्षण नहीं उन्हें ही एंट्री मिलेगी। मास्क या फेस कवर जरूरी।
- मंदिराें के अंदर : मूर्तियाें, पवित्र किताबाें काे छूने की इजाजत नहीं, समूह में गाना बजाना न हाे, रिकाॅर्डेड धुन या गाने ही बजाएं। लाेगाें के बीच फिजिकल काॅन्टेक्ट न हाे। प्रसाद नहीं बांटा जाएगा। काॅमन दरी, चटाई, कालीन न रखी जाए। जमावड़ाें और समारोहों पर राेक रहे।
- परिसर : लंगर, भंडारा अन्नदान या कम्यूनिटी किचन में साेशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। ताजी हवा के लिए क्राॅस वेंटिलेशन का पूरा ध्यान रखना हाेगा। एंट्री व एक्जिट पाइंट अलग-अलग हाेना चाहिऐ।
- तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी।
- जिस जगह पर संक्रमित पाया जाएगा वो वहां पर मौजूद लोगों को आइसोलेट होना होगा।
- संदिग्ध की जांच के दौरान उसके आस-पास के लोगों को खुद का फेस कवर रखना होगा।
Scrap aluminium forming Aluminium recovery processes Scrap metal